सफाई कर्मी ने काम किया ठप, अस्पताल में पसरी है गंदगी

Updated:
विज्ञापन

फोटो: 16 बांका-10 हड़ताल में शामिल सफाईकर्मी अस्पताल प्रबंधक पर सफाईकर्मी ने लगाया मनमानी का आरोप गंदगी के बीच इलाज कराने को विवश हैं मरीज प्रतिनिधि, बांका सदर अस्पताल के सफाईकर्मी ने विगत तीन माह से लंबित दैनिक भत्ता को लेकर सोमवार से अपना काम करना बंद कर दिया है. सफाई कर्मी के एक साथ […]

विज्ञापन

फोटो: 16 बांका-10 हड़ताल में शामिल सफाईकर्मी अस्पताल प्रबंधक पर सफाईकर्मी ने लगाया मनमानी का आरोप गंदगी के बीच इलाज कराने को विवश हैं मरीज प्रतिनिधि, बांका सदर अस्पताल के सफाईकर्मी ने विगत तीन माह से लंबित दैनिक भत्ता को लेकर सोमवार से अपना काम करना बंद कर दिया है. सफाई कर्मी के एक साथ काम ठप कर देने से अस्पताल परिसर व विभिन्न वार्डों में गंदगी पसरने लगी है. गंदगी के बीच ही मरीज अपना इलाज कराने को मजबूर हैं. सफाईकर्मी चंदन कुमार हरि, राजेश कुमार हरि,अजय मेहतर, धीरज हरि, रंजीत हरि, लक्ष्मी देवी, चुन्ना मेहतर, धीरज हरि, रंजीत हरि सहित अन्य ने बताया कि 2006 से ही सदर अस्पताल में सफाई का काम कर रहे हैं. प्रबंधक द्वारा वर्तमान में वेतन भुगतान नहीं किया गया है. दिसंबर 2014 से ही वेतन भुगतान करने का आश्वासन दिया जा रहा है. हाल में 15 फरवरी को भुगतान करने का आश्वासन अस्पताल प्रबंधन द्वारा दिया गया था. बावजूद इसके अब तक भुगतान नहीं किया गया है. इसको लेकर सफाईकर्मी के समक्ष भूखमरी की समस्या उत्पन्न हो गयी है. पारिश्रामिक मांगने पर काम छोड़ देने की धमकी दी जाती है कि काम करना है तो करना अस्पताल से बाहर जाने का रास्ता 24 घंटा खुला हुआ है. कहते हैं सिविल सर्जनसफाईकर्मी की समस्या के संबंध में सिविल सर्जन डॉ केपी सिंह ने बताया कि सफाईकर्मी का कोई पारिश्रमिक बकाया नहीं है. उनके द्वारा कार्य ठप करने की जानकारी भी उन्हें नहीं है. बहरहाल सच्चाई चाहे जो भी हो अस्पताल परिसर एवं वार्ड में गंदगी फैला हुआ है. उच्च पद पर आसीन पदाधिकारियों को निचले स्तर के कर्मी की शायद कोई फिक्र नहीं हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन