आग लगने से पांच घर जल कर राख

Updated:
विज्ञापन

कटोरिया. प्रखंड क्षेत्र के दमोदरा पंचायत अंतर्गत गडूरा गांव में रविवार की दोपहर को चूल्हे से उड़ी चिंगारी से पांच घर जल गया. इस घटना में खाने पीने से लेकर घर के सारे समान जल गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार आग सर्व प्रथम परमेश्वर यादव घर के चूल्हे से आग की चिंगारी उड़ कर एक-एक […]

विज्ञापन

कटोरिया. प्रखंड क्षेत्र के दमोदरा पंचायत अंतर्गत गडूरा गांव में रविवार की दोपहर को चूल्हे से उड़ी चिंगारी से पांच घर जल गया. इस घटना में खाने पीने से लेकर घर के सारे समान जल गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार आग सर्व प्रथम परमेश्वर यादव घर के चूल्हे से आग की चिंगारी उड़ कर एक-एक कर परमेश्वर यादव, टेकामनी यादव, सुरेश यादव, कांग्रेस यादव व बलदेव यादव के घर को अपने गिरफ्त में ले लिया. हालांकि स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर काबू पाया गया तथा और घर जलने से बच गया. इस आगजनी से पांच घरों में लगभग दो लाख से अधिक की संपत्ति जलने का अनुमान लगाया जा रहा है. साथ ही इन घरों के छोटे बड़े सभी अगल बगल के घरो में शरण लिये हुए हैं. समाचार लिखे जाने तक अंचलाधिकारी अथवा किसी भी सरकारी कर्मचारी द्वारा पीडि़त परिजनों के बीच साहायता राशि नहीं पहुंचायी गयी है. भारत की जीत पर बांटी गयी मिठाई कटोरिया. विश्व कप क्रिकेट के लीग मैच में संडे को भारत द्वारा प्रतिद्धंदी पाकिस्तान को हराने पर रविवार को कटोरिया चांदन क्षेत्र के आस-पास के क्रिकेट प्रेमियों के बीच जश्न का माहौल बन रहा. भारत की जीत पर क्रिकेट प्रेमियों द्वारा पटाखा छोड कर व रंग अबीर उड़ाया गया साथ ही मिठाई बांट कर अपनी खुशी का इजहार किया. सुबह 9 बजे से ही क्रिकेट पे्रमी टीवी के सामने जमे हुए थे. भारत के हर चौके छक्के पर क्रिकेट प्रेमी ताली बजा कर शोर मचाना व पाकिस्तान के विकेट गिरने पर पटाखा छोड़ कर खुशी का इजहार कर रहे थे. क्रिकेट पे्रमी हितैश सिंह, सौरभ सिंह, सोनू सिंह, संदीप सिंह, सन्नी सिंह, कुष्णज्योति कुमार, भेलू आदि जश्र में डुबे रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन