ओमप्रकाश बने प्रखंड अध्यक्ष
फोटो 15 बांका : 3 अध्यक्ष का चयन करते पार्टी के पदाधिकारी व अन्य प्रतिनिधि, बांकाराष्ट्रीय लोक समता पार्टी की बैठक रविवार को फुल्लीडुमर प्रखंड के सुराहा गांव में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता संघ के अवध किशोर मेहता ने की. इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार […]
फोटो 15 बांका : 3 अध्यक्ष का चयन करते पार्टी के पदाधिकारी व अन्य प्रतिनिधि, बांकाराष्ट्रीय लोक समता पार्टी की बैठक रविवार को फुल्लीडुमर प्रखंड के सुराहा गांव में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता संघ के अवध किशोर मेहता ने की. इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार उपस्थित थे. जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रखंड में पार्टी की मजबूती लाने के लिए अध्यक्ष का चयन किया. बैठक में सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष के लिए ओमप्रकाश मंडल का चुनाव किया गया. साथ ही एक माह के अंदर प्रखंड के विभिन्न पंचायत में पंचायत अध्यक्ष एवं प्रखंड कमेटी का चुनाव करने की बात कही गयी. इस मौके पर बलभद्र सिंह, उमेश कुमार, नागेश्वर मंडल, तेज नारायण महतो, भोला महतो, ओंकार राय सहित पार्टी अन्य सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










