राइस मिल के गरम पानी में गिरने से एक मजदूर की मौत
प्रतिनिधि, अमरपुर प्रखंड क्षेत्र के एक नामी राइस मिल में धान मापी के दौरान एक मजदूर को ट्रक्टर ने धक्का दे दिया जिससे मजदूर मिल के समीप बनाये गये एक बड़े टंकी में जा गिरा जिससे उसकी मौत हो गयी.जानकारी के अनुसार टंकी में मशीन ठंडा करने के लिए पानी रखा गया था जो लगातार […]
प्रतिनिधि, अमरपुर प्रखंड क्षेत्र के एक नामी राइस मिल में धान मापी के दौरान एक मजदूर को ट्रक्टर ने धक्का दे दिया जिससे मजदूर मिल के समीप बनाये गये एक बड़े टंकी में जा गिरा जिससे उसकी मौत हो गयी.जानकारी के अनुसार टंकी में मशीन ठंडा करने के लिए पानी रखा गया था जो लगातार मशीन चलने से यह पानी बहुत ही गरम हो गया था. अचानक मजदूर के इस टंकी में गिरने से उसकी मौत हो गयी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक मजदूर चोरबैय गांव का श्याम यादव बताया जा रहा है. मालूम हो कि उपेंद्र मंडल ट्रैक्टर पर धान लोड कर धान बेचने आया था, ट्रैक्टर से धान उतारने के क्रम में उक्त मजदूर को धक्का लग गया जिससे वह पानी की टंकी में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी परिजनों व पुलिस को मिलते ही सब लोग घटना स्थल पर पहुंच कर अपने तरीके से घटना के बारे में विरोध व सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास करने लगे. पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर अमरपुर थाना लाना चाहा लेकिन आक्रोशित लोगों ने शव को मुख्य मार्ग पर रख कर जाम कर दिया. आक्रोशित लोग किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे. लगभग दो घंटों तक जाम रहने के बाद बीडीओ राकेश कुमार व सीओ राजीव कुमार सिन्हा ने सरकारी सहायता देने की बात करने पर स्थानीय लोगों ने जाम तोड़ा. इस घटना के बाद भी लोग कह रहे हैं कि आखिर बल्लीकित्ता पंचायत का धान उक्त राइस मिल के पंचायत में कैसे पहुंचा जो कई सवाल खड़ा कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










