जल्द करें डीडीटी का छिड़काव

Updated:
विज्ञापन

बांका: कालाजार बीमारी को दूर भगाने के लिए जिले के चिह्न्ति गांवों में डीडीटी का छिड़काव करें. जिस गांव में ग्रामीण छिड़काव में बाधा उत्पन्न करते हैं, वैसे क्षेत्र में ग्रामीणों को जागरूक कर छिड़काव करावें. इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारी अपनी निगरानी में इसका अनुपालन कराएं. उक्त बातें जिलाधिकारी साकेत कुमार ने मंगलवार […]

विज्ञापन
बांका: कालाजार बीमारी को दूर भगाने के लिए जिले के चिह्न्ति गांवों में डीडीटी का छिड़काव करें. जिस गांव में ग्रामीण छिड़काव में बाधा उत्पन्न करते हैं, वैसे क्षेत्र में ग्रामीणों को जागरूक कर छिड़काव करावें.

इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारी अपनी निगरानी में इसका अनुपालन कराएं. उक्त बातें जिलाधिकारी साकेत कुमार ने मंगलवार को जिला टास्क फोर्स की बैठक में कहीं. डीएम ने बताया कि जिले के पांच प्रखंडों के सात गांवों में छिड़काव की तिथि निर्धारित की जा चुकी है. स्वास्थ्य विभाग के टीमों एवं अधिकारियों के द्वारा कालाजार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए डीडीटी का डिड़काव किया जाना है.

बौंसी प्रखंड के बारापगार 15 से 17 फरवरी तक, श्याम बाजार 18-25 फरवरी तक, भलजोर 26- 01 मार्च तक, चांदन के भेलवा में 2-10 मार्च तक, फुल्लीडुमर प्रखंड के खरौआ गांव में 11- 18 मार्च तक, शंभूगंज प्रखंड के खपरा गांव में 19 से 28 मार्च तक एवं अमरपुर प्रखंड के भरको गांव में 29-14 अप्रैल तक छिड़काव किया जायेगा. साथ ही जिले में फलेरिया की रोकथाम शत-प्रतिशत हो उसके लिए 18-20 फरवरी तक स्वास्थ्य विभाग की टीम डोर टू डोर जाकर दवा खिलायेगी.

ध्यान रहे कि कोई भी घर छूटने ना पाये. जिले के सभी विद्यालयों के शिक्षकों को स्वास्थ्य विभाग के द्वारा प्रशिक्षण दिया रहा है कि बच्चों में कृमि न हो, इसके लिए किस उम्र के बच्चों को कितनी खुराक कृमिनाशक दवा अलबेंडाजोल की देनी है. प्रशिक्षण प्राप्त कर शिक्षक अपने विद्यालय में 16 वर्ष तक के बच्चों को दवा खिलायेंगे. दवा स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जिले के सभी विद्यालयों में भेजी जा रही है. मौके पर सिविल सजर्न डॉ केपी सिंह, डब्लूएचओ प्रभारी यूनीसेफ के राजीव रंजन, डीआइओ डॉ पी झा, यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ जितेंद्र कुमार, डीपी शाही, पंचायती राज पदाधिकारी राम कुमार पोद्दार, संजय कुमार उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन