पौने चार लाख बच्चों को पिलायी जायेगी पोलियो की खुराक

Updated:
विज्ञापन

फोटो: 9 बांका-8: पोलियो टास्क फोर्स की बैठक को संबोधित करते सीएस9: बैठक में उपस्थित चिकित्सक एवं चिकित्साकर्मी प्रतिनिधि, बांका आगामी 22 से 26 फरवरी तक निर्धारित पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान को लेकर सोमवार को सदर अस्पताल प्रशाल में सिविल सर्जन डॉ केपी सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. चिकित्सा कर्मियों को संबोधित […]

विज्ञापन

फोटो: 9 बांका-8: पोलियो टास्क फोर्स की बैठक को संबोधित करते सीएस9: बैठक में उपस्थित चिकित्सक एवं चिकित्साकर्मी प्रतिनिधि, बांका आगामी 22 से 26 फरवरी तक निर्धारित पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान को लेकर सोमवार को सदर अस्पताल प्रशाल में सिविल सर्जन डॉ केपी सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. चिकित्सा कर्मियों को संबोधित करते हुए सीएस ने कहा कि पल्स पोलियो टीकाकरण सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है जिसमें बढ़-चढ़ कर शत-प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करना है. मालूम हो कि बांका जिले में 0-5 वर्ष के करीब 3 लाख 75 हजार बच्चे हैं जिसे पोलियो की खुराक पिलानी है. अभियान को सफल बनाने के लिए पूरे जिले में घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलानी है. आठ सौ कर्मियों की टीम के द्वारा पोलियो की खुराक पिलायी जायेगी, जो बच्चे इस राउंड में छूट जायेंगे उन्हें विशेष अभियान चला कर 28 फरवरी को खुराक पिलायी जायेगी. साथ ही 21 फरवरी को पूरे जिले में फलेरिया बीमारी को दूर भगाने के लिए नि:शुल्क दवा वितरण आशा कार्यकर्ताओं द्वारा डोर टू डोर जाकर किया जायेगा. इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ पी झा, डीएस डॉ सुनील झा, यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ जितेंद्र कुमार, डब्लूएचओ बांका प्रभारी, डीपीएम प्रभात कुमार, संजय कुमार, बांका सदर अस्पताल प्रबंधक सुनील कुमार चौधरी, अमरपुर रेफरल अस्पताल प्रबंधक मनोज कुमार, सभी रेफरल प्रभारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सभी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी, सभी सीडीपीओ सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन