अबोध बच्चे के साथ कुएं में कूद महिला ने दी जान

Updated:
विज्ञापन

प्रतिनिधि, बांकाथाना क्षेत्र के हिरण खोरी गांव में रविवार को एक गर्भवती महिला ने अपने दो वर्षीय मासूम बच्चे के साथ कुएं में कूद कर जान दे दी. शिवलाल बेसरा शिकार खेलने के लिए रविवार की सुबह जंगल की ओर निकला था. घर पर 35 वर्षीया पत्नी कुसुम देवी अपने दो वर्षीय पुत्र मनीष बेसरा […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बांकाथाना क्षेत्र के हिरण खोरी गांव में रविवार को एक गर्भवती महिला ने अपने दो वर्षीय मासूम बच्चे के साथ कुएं में कूद कर जान दे दी. शिवलाल बेसरा शिकार खेलने के लिए रविवार की सुबह जंगल की ओर निकला था. घर पर 35 वर्षीया पत्नी कुसुम देवी अपने दो वर्षीय पुत्र मनीष बेसरा के साथ घर पर थी. पुलिस की मानें तो आपसी विवाद को लेकर उक्त महिला ने कुएं में कूद कर जान दी है. गांव के लिए उक्त कुएं के समीप गेहूं की फसल देखने खेत की ओर गये थे. इस दौरान उन्होंने देखा कि कुएं में बच्चे के साथ उक्त महिला की लाश उपला रही है. सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. सूचना मिलते ही एसआइ पुरन पन्ना मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवा पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. थानाध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह ने बताया कि आपसी विवाद का मामला है. शाम हो जाने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हुआ है. शव गृह में दोनों शवों को रखा गया है. उधर घटना के बाद से परिजन घर छोड़ कर फरार हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन