चालक संघ की बैठक आयोजित
बांका. बिहार राज्य सरकारी मोटरयान चालक संघ की बैठक रविवार को अनुमंडल कार्यालय परिसर में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के सदस्य चालक विजय कुमार भगत ने की. बैठक के दौरान चालकों द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूर्व की बैठक में चुनाव संपन्न कराने को लेकर जो […]
बांका. बिहार राज्य सरकारी मोटरयान चालक संघ की बैठक रविवार को अनुमंडल कार्यालय परिसर में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के सदस्य चालक विजय कुमार भगत ने की. बैठक के दौरान चालकों द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूर्व की बैठक में चुनाव संपन्न कराने को लेकर जो कमेटी बनी थी, जिसका नाम तदर्थ समिति रखा गया था, उसमें आंशिक संशोधन कर तदर्थ स्वागत समिति किया गया है. संयोजक चांदन वाहन चालक महेश विद्यार्थी बनाये गये हैं. संगठन को सुचारु रूप से चलाने के लिए राज्य संघ जिला कमेटी का चुनाव कराने हेतु पूरे जिले में सरकारी चालकों की सदस्यता ग्रहण करायी जायेगी. वैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत संगठन का निर्माण किया जायेगा. इस मौके पर कोषाध्यक्ष कार्तिक कुमार, जिला मंत्री, चमकलाल मंडल, राम विलास पासवान सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










