काव्य गोष्ठी में सुनायीं रचनाएं

Updated:
विज्ञापन

बांका. जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के तत्वावधान में एमआरडी उच्च विद्यालय के सभागार में डॉ अचल भारतीय की अध्यक्षता में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया. संचालन संगठन के संरक्षक शंकर दास ने किया. इस मौके पर बसंत के सुहाने रंग से मदमस्त वासंती स्वरूप का यथार्थ चित्रण करते हुए लक्ष्मण मंडल ने अपनी रचना […]

विज्ञापन

बांका. जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के तत्वावधान में एमआरडी उच्च विद्यालय के सभागार में डॉ अचल भारतीय की अध्यक्षता में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया. संचालन संगठन के संरक्षक शंकर दास ने किया. इस मौके पर बसंत के सुहाने रंग से मदमस्त वासंती स्वरूप का यथार्थ चित्रण करते हुए लक्ष्मण मंडल ने अपनी रचना से सभी को भाव विभोर कर दिया. उन्होंने आया बसंत डालों पर सज गये गजरा रचना की प्रस्तुति की. अबिंका प्रसाद झा ने हनुमान जी मुझे मालूम नहीं था को प्रस्तुत किया. कवि गंभीर प्रश्नों को शब्द व्यंजना देते हुए प्रभाकर सुमन की रचना जीने के पहले इनसान को मरते देखा है शीर्षक कविता की प्रस्तुति दी. मौके पर मयंक दत्ता, राम किशोर सिंह, आशीष कुमार, नंद किशोर कर्ण प्रेमधन, दीनानाथ प्राणसुख, कुणाल पांडेय, सुनील कुमार झा, अशोक कुमार झा आदि उपस्थित थे. बधाई दीबांका. बेलहर विधायक के प्रवक्ता सुमित कुमार साह ने नीतीश कुमार को विधानमंडल का नया नेता चुने जाने पर बधाई दी है. उन्होंने कहा कि अब बिहार का समुचित विकास होगा. बिहार के विकास के लिए यहां के लोगों ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया था. भाजपा के झांसे में आकर मांझी नीतीश कुमार को बदनाम कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन