आज आयेंगे केंद्रीय राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा

Updated:
विज्ञापन

बांका : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा आज बांका पहुंच रहे हैं. पार्टी के कार्यकर्ताओं को आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर गुर देते हुए उनकी समस्या को सुनेंगे. इस दौरान उनके साथ जहानाबाद सांसद सह प्रदेश अध्यक्ष अरुण सिंह सहित कई नेता […]

विज्ञापन
बांका : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा आज बांका पहुंच रहे हैं. पार्टी के कार्यकर्ताओं को आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर गुर देते हुए उनकी समस्या को सुनेंगे. इस दौरान उनके साथ जहानाबाद सांसद सह प्रदेश अध्यक्ष अरुण सिंह सहित कई नेता भी पहुंच रहे हैं.
उनके कार्यक्रम को लेकर जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि उनका आगमन शंभुगंज के रास्ते करीब आठ बजे होगा. जहां काफी संख्या में रालोसपा के कार्यकर्ता उपस्थित होकर उनका स्वागत करेंगे.
इसके बाद पूरे रास्ते कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे. दिन के करीब एक बजे वह टाउन हॉल पहुचेंगे और यहां पर कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगे. इस दौरान जिले के समाजसेवी कौशल सिंह अपने साथ उदय सिंह व हजारों कार्यकर्ता के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे. संभावना है कि जिले के एक पूर्व विधायक के भी पार्टी से जुटने की संभावना है. इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष देवघर पूजा करने निकल जायेंगे जहां उनका रात्रि विश्रम होगा. इसके बाद वह सुबह में जमुई चले जायेंगे. देवघर जाने के दौरान मंत्री का केंद्रीय विद्यालय और पीबीएस कॉलेज के समीप भी रूकने की संभावना है. इस दौरान करीब पांच हजार लोगों के पहुंचने की संभावना बतायी जा रही है. कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गयी है.
कौशल सिंह ने किया जनसंपर्क : रालोसपा के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए धोरैया प्रखंड के गौरा गांव निवासी सह समाजसेवी, आस्था ग्रुप के चेयरमैन कौशल सिंह ने शुक्रवार को जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने लोगों से कहा कि इस वक्त अगर बिहार की राजनीति में कोई कद्दावर नेता है तो वह हैं उपेंद्र कुशवाहा. वह लगातार बिहारियों के सम्मान की लड़ाई लड़ते रहे हैं.
बगैर किसी भेद भाव के वह बिहार की जनता के लिए काम करते हैं. इस पार्टी में एक आम कार्यकर्ता से लेकर वरीय नेता तक का एक समान सम्मान होता है. श्री सिंह ने बताया कि वह लगातार समाज सेवा करते रहे हैं.
पिछले कई सालों से बौंसी प्रखंड के पापहरणी तालाब के समीप सैकड़ों जोड़े की शादी कराते रहे हैं. हजारों लोगों के लिए रोजगार दिये है. उन्होंने अमरपुर विधानसभा के भदरिया, गंगापुर, रामचंद्रपुर, सुड़ियारी, लौसा, डुमरामा, डुमरिया, पवई के अलावे शंभूगंज के चटमाडीह, बंशीपुर, करसौप, कुर्मा, विधौरा, केहनीचक आदि गांवों का दौरा किया. इस दौरान उनके साथ पंसस सह जद यू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष उदय सिंह, रवि सिंह, राकेश सिंह उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन