प्रभात इंपैक्ट : कार्ड बेचे जाने के मामले की बीडीओ ने की जांच
फुल्लीडुमर. प्रखंड के उत्तरी कोझी पंचायत के पंचायत सचिव राजकिशोर प्रसाद द्वारा खाद्य सुरक्षा योजना का कार्ड बेचे जाने की खबर प्रकाशित होने के बाद बीडीओ ने इस पर संज्ञान लिया है. गत शनिवार को पंचायत सचिव द्वारा लाभुकों का कार्ड बेचे जाने की खबर प्रभात खबर में प्रमुखता से प्रकाशित होने के उपरांत बीडीओ […]
फुल्लीडुमर. प्रखंड के उत्तरी कोझी पंचायत के पंचायत सचिव राजकिशोर प्रसाद द्वारा खाद्य सुरक्षा योजना का कार्ड बेचे जाने की खबर प्रकाशित होने के बाद बीडीओ ने इस पर संज्ञान लिया है. गत शनिवार को पंचायत सचिव द्वारा लाभुकों का कार्ड बेचे जाने की खबर प्रभात खबर में प्रमुखता से प्रकाशित होने के उपरांत बीडीओ द्वारा मामले की गहन जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी गयी है. शुक्रवार को बीडीओ दुनियालाल यादव ने पंचायत के मंझलीकुशाहा गांव पहुंच वहां के उपभोक्ताओं से इस संदर्भ में पूछताछ की. जांच में उपभोक्ताओं ने पैसे लेकर कार्ड देने की भी बात बीडीओ से कही. बीडीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया अनियमितता की बात सामने आ रही है, लेकिन बीडीओ ने बताया कि जांच की भनक से संबंधित डीलर भाग गया. उन्होंने बताया कि एमओ द्वारा इस मामले में सहयोग नहीं किये जाने के कारण जांच अभी पूरी तरह संभव नहीं हो पाया है. उन्होंने एमओ पर लापरवाही बरते जाने की भी बात कही. बीडीओ ने बताया कि वे इस मामले की गहराई से जांच में जुटे हैं. लाभुकों के हक के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी सूरत में नहीं बख्शे जायेंगे. आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण बीडीओ ने मंझली कुशाहा के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 95 का भी औचक निरीक्षण किया. बीडीओ ने बताया कि केंद्र की स्थिति काफी दयनीय पायी गयी. एक भी बच्चे ड्रेस में नहीं पाये गये. जांच से पता चला कि केंद्र महीने में दस से बारह दिन ही खुलता है. वहीं बगल स्थित सामुदायिक केंद्र में अतिक्रमण रहने पर बीडीओ ने इसे सीओ को पत्र लिख कर खाली करवाने की बात कही. बीडीओ ने बताया कि आंगनबाड़ी का भवन नहीं रहने के कारण सामुदायिक भवन को अतिक्रमण मुक्त करा कर उसमें केंद्र को संचालित करवाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










