महिलाओं ने निकली कलश शोभा यात्रा
फोटो 6 बांका 2 : कलश शोभा यात्रा में शामिल महिलाएं. रजौन. प्रखंड क्षेत्र के नरीपा गांव में शुक्रवार से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुभारंभ हुआ. इसके पूर्व नरीपा गांव की सैकड़ों महिलाओं ने माथे पर कलश लेकर नरीपा गांव से निकल कर रजौन थाना स्थित बाबा राजवनेश्वर नाथ पंहुची और वहां से जल भर […]
फोटो 6 बांका 2 : कलश शोभा यात्रा में शामिल महिलाएं. रजौन. प्रखंड क्षेत्र के नरीपा गांव में शुक्रवार से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुभारंभ हुआ. इसके पूर्व नरीपा गांव की सैकड़ों महिलाओं ने माथे पर कलश लेकर नरीपा गांव से निकल कर रजौन थाना स्थित बाबा राजवनेश्वर नाथ पंहुची और वहां से जल भर कर पूरे रजौन नगर का भ्रमण करते हुए वापस यज्ञ स्थल तक पहुंची. इस दौरान गाजे-बाजे के बीच हजारों नर-नारियों की भीड़ साथ-साथ चल रही थी. कथा के आयोजक व रजौन के मुखिया घनश्याम प्रसाद सिंह संचालन समिति के अध्यक्ष व सरपंच प्रदीप सिंह ने बताया कि भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन आगामी 12 फरवरी तक जारी रहेगा. कथा वाचन के पहले दिन श्री केशवाचार्य जी ने कहा कि कथा के श्रवण मात्र से ही मानवों का मन-तन निर्मल व स्वच्छ होकर उसमें परमेश्वर का वास होने लगता है. कथा के पहले दिन ही सैकड़ों नर-नारियों की भारी भीड़ उमड़ने लगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










