गड़बड़ी बरदाश्त नहीं, एसडीओ ने की पीडीएस दुकान की जांच, कहा

Updated:
विज्ञापन

कटोरिया/ जयपुर:प्रखंड के नौ जनवितरण प्रणाली विक्रेता के दुकान का निरीक्षण करने अनुमंडल पदाधिकारी शिव कुमार पंडित पहुंचे. निरीक्षण के क्रम में मनिया पंचायत के चार जनवितरण प्रणाली विक्रेता के दुकान का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में अश्विनी यादव को दुकान की वितरण व्यवस्था में गड़बड़ी को लेकर कड़ी फटकार लगायी, जबकि मिथिलेश यादव, […]

विज्ञापन
कटोरिया/ जयपुर:प्रखंड के नौ जनवितरण प्रणाली विक्रेता के दुकान का निरीक्षण करने अनुमंडल पदाधिकारी शिव कुमार पंडित पहुंचे. निरीक्षण के क्रम में मनिया पंचायत के चार जनवितरण प्रणाली विक्रेता के दुकान का निरीक्षण किया.

निरीक्षण के क्रम में अश्विनी यादव को दुकान की वितरण व्यवस्था में गड़बड़ी को लेकर कड़ी फटकार लगायी, जबकि मिथिलेश यादव, अजबलाल यादव, रविंदर यादव की दुकान के निरीक्षण के क्रम में वितरण व्यवस्था सही मिली. वहीं दूसरी और दमोदरा पंचायत के दो दुकानदार सुशील यादव एंव जमुना दास की दुकान का भी निरीक्षण किया.

निरीक्षण के क्रम में कागजात सही मिले. दोनो विक्रेताओं को वितरण में तेजी लाने का निर्देश दिया. घोरमारा पंचायत के लखन साह की दुकान के निरीक्षण के क्रम में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की शिकायत मिली. प्रत्येक लाभुक को 8 से 10 किलो खाद्यान्न कम देने की बात सामने आयी. मौके पर कटोरिया प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मनोज कुमार, चांदन प्रखंड से छोटका बासुकी, अमरपुर प्रखंड से आभा कुमारी व बाराहाट से ब्रrादेव राम साथ थे.

कोल्हासार के पीडीएस दुकानदार पर दर्ज होगी प्राथमिकी : जयपुर ओपी क्षेत्र के आदर्श ग्राम पंचायत कोल्हासार में गुरुवार को एसडीओ शिव कुमार पंडित द्वारा जन वितरण प्रणाली दुकान का निरीक्षक किया. इस दौरान कोल्हासार गांव में अनाज वितरण करने में देर पाया गया. डीलर योगेंद्र प्रसाद यादव का कहना था कि गांव में अधिक आबादी होने के कारण वितरण में लेट हुआ है. जल्द ही वितरण कर दिया जायेगा. वही दिग्घी बांध के डीलर गुलाबी यादव ने भी एक माह से केरोसिन का वितरण नहीं किया था और न ही इनका स्टॉक देखा गया. इसका कारण जब एसडीओ ने द्वारा पूछा तो जवाब कुछ नहीं मिला. इसी पर ग्रामीणों का कहना था कि तेल बेच दिया है, जिस पर एसडीओ ने जन वितरण प्रणाली दुकान की वितरण पंजी जब्त कर लिये डीलर को फटकार लगायी. इस मौके पर कटोरिया एमओ मनोज कुमार, बाराहाट एमओ बीडी राम, चांदन एमओ छोटन बासुकी आदि मौजूद थे. निरीक्षण के बाद एसडीओ ने कोल्हासार जन वितरण प्रणाली के दुकानदार के ऊपर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश एमओ को दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन