कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए बैठक आयोजित
फोटो 5 बांका : 13 बैठक में उपस्थित पार्टी पदाधिकारी व अन्य बांका. 21 फरवरी को अमरपुर में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए लोजपा की बैठक जिला कार्यालय में गुरुवार को आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष बेबी यादव ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि सांसद […]
फोटो 5 बांका : 13 बैठक में उपस्थित पार्टी पदाधिकारी व अन्य बांका. 21 फरवरी को अमरपुर में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए लोजपा की बैठक जिला कार्यालय में गुरुवार को आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष बेबी यादव ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि सांसद चिराग पासवान होंगे. बैठक में पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, जिला कमेटी के सदस्य उपस्थित थे. सबों ने एक स्वर में सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया. कहा कि यह सम्मेलन एक परीक्षा के समान है. इस परीक्षा में पास होने के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता है. इस मौके पर प्रधान महा सचिव विपिन कुमार सिंह, विजय पासवान, रौशन कुमार, अनिल रजक, कौशल किशोर सिंह, दीपक पासवान, कैलाश रजक सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










