आज से शिविर में दिये जायेंगे कनेक्शन
बांका. किसानों को सिंचाई करने के लिए नया कनेक्शन बिजली विभाग द्वारा आज से दिया जायेगा. इसके लिए पांच दिवसीय शिविर का आयोजन शुक्रवार से किया गया है. बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता गौरव कुमार पांडे ने बताया कि शिविर छह से 10 फरवरी तक चलेगा. इसमें सिंचाई करने के लिए किसानों को नये कनेक्शन […]
बांका. किसानों को सिंचाई करने के लिए नया कनेक्शन बिजली विभाग द्वारा आज से दिया जायेगा. इसके लिए पांच दिवसीय शिविर का आयोजन शुक्रवार से किया गया है. बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता गौरव कुमार पांडे ने बताया कि शिविर छह से 10 फरवरी तक चलेगा. इसमें सिंचाई करने के लिए किसानों को नये कनेक्शन दिये जायेंगे. कनेक्शन लेने के लिए किसानों को जमीन के कागजात, पहचान पत्र, फोटो युक्त फॉर्म के साथ शिविर में जमा करना होगा. नये कनेक्शन के लिए किसानों को शिविर में राशि जमा नहीं करनी होगी. शिविर बांका के बिजली कार्यालय, बौंसी, रजौन, कटोरिया, अमरपुर, शंभुगंज में लगेगा. आवेदन 10 फरवरी तक लिये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










