धोरैया में शुरू हुुई वाटर सप्लाई

Updated:
विज्ञापन

गौरा-बटसार फीटर का लाइन ब्रेक कर तत्काल सुविधा शुरूप्रभात इंपैक्टप्रतिनिधि, धोरैयाप्रभात खबर द्वारा जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में अवस्थित जलमीनार के मृतप्राय रहने की खबर लगातार प्रकाशित किये जाने का असर दिखने लगा है. वर्षों से जलमीनार से पेयजल आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को हो रही परेशानी से निजात मिलनी शुरू हो गयी […]

विज्ञापन

गौरा-बटसार फीटर का लाइन ब्रेक कर तत्काल सुविधा शुरूप्रभात इंपैक्टप्रतिनिधि, धोरैयाप्रभात खबर द्वारा जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में अवस्थित जलमीनार के मृतप्राय रहने की खबर लगातार प्रकाशित किये जाने का असर दिखने लगा है. वर्षों से जलमीनार से पेयजल आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को हो रही परेशानी से निजात मिलनी शुरू हो गयी है. गुरुवार को शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहे धोरैया वासी शीर्षक से खबर प्रकाशित किये जाने के बाद विभागीय अधिकारियों ने इस पर संज्ञान लिया है. विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता के निर्देश पर गौरा-बटसार का फीडर कुछ घंटे के लिए ब्रेक डाउन कर जलमीनार से जलापूर्ति के लिए आवश्यक बिजली पीएचइडी को मुहैया करायी गयी. गुरुवार को ही वाटर सप्लाई का कार्य शुरू कर दिया गया. वाटर सप्लाई चालू होने से धोरैया के कनेक्शनधारियों में खुशी है.कहते हैं कार्यपालक अभियंताविद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता गौरव पांडेय ने बताया कि तत्काल लोगों की समस्या को देखते हुए इसका हल निकाला गया है. जब तक धोरैया में पावर ग्रिड का निर्माण नहीं हो जाता, तब तक इसी सेवा से लोगों को संतोष करना पड़ेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन