तेतरिया की टीम ने जमाया कप पर कब्जा
सीओ ने किया पुरस्कार का वितरणफोटो नंबर 5 बांका 11 : राशि वितरण करते अतिथि प्रतिनिधि, धोरैयाप्रखंड मुख्यालय स्थित भीमराव आंबेडकर मैदान में गुरुवार को एनसीसी टीम धोरैया द्वारा आयोजित क्रि केट टूर्नामेंट का फाइनल मैच तेतरिया बनाम भेलाय बसबिट्टा के बीच खेला गया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये तेतरिया की टीम ने निर्धारित […]
सीओ ने किया पुरस्कार का वितरणफोटो नंबर 5 बांका 11 : राशि वितरण करते अतिथि प्रतिनिधि, धोरैयाप्रखंड मुख्यालय स्थित भीमराव आंबेडकर मैदान में गुरुवार को एनसीसी टीम धोरैया द्वारा आयोजित क्रि केट टूर्नामेंट का फाइनल मैच तेतरिया बनाम भेलाय बसबिट्टा के बीच खेला गया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये तेतरिया की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में नौ विकेट खोकर 166 रन बनाये. जवाब में भेलाय बसबिट्टा की टीम 16 ओवर में 146 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गयी. तेतरिया टीम के छोटू को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया, जबकि धर्मेंद्र कुमार को मैन ऑफ द सिरीज घोषित किया गया. इस मौके पर अंचलाधिकारी संजीव कुमार सिंह द्वारा तेतरिया टीम के कप्तान आनिश को प्रथम पुरस्कार के रूप में 3100 नकद व शील्ड देकर सम्मानित किया गया. वहीं द्वितीय पुरस्कार के रूप में भेलाय बसबिट्टा के कप्तान चंदन कुमार को 2100 तथा शील्ड दिया गया. पुरस्कार व मेडल का वितरण पार्षद प्रतिनिधि ब्रह्मदेव सिंह चंद्रवंशी व मुखिया प्रतिनिधि मो हासीम द्वारा भी किया गया. स्कोरर के रूप में सोनू कुमार, उद्घोषक सुभाष सिंह व इंद्र कुमार, सन्नी कुमार, अंपायर के रूप में विश्वजीत भारती व प्रफुल्ल कुमार ने भूमिका निभायी. टूर्नामेंट के सफल संचालन में विक्रम कुमार, मिथिलेश कुमार, नवनीत कुमार, अमन कुमार, संजय कुमार ने सराहनीय योगदान दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










