्रप्रमुख ने बांटी छात्रवृत्ति राशि

Updated:
विज्ञापन

बाराहाट. प्रखंड के नेवा लाल मिश्र मेवालाल मंडल इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय मिरजापुर में गुरुवार को छात्र-छात्राओं के बीच छात्रवृत्ति राशि का वितरण किया गया. कार्यक्रम में शामिल प्रमुख राजेश यादव ने छात्रों से अपनी शिक्षा के प्रति ईमानदार बने रहने की अपील की. उन्होंने विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा आज का […]

विज्ञापन

बाराहाट. प्रखंड के नेवा लाल मिश्र मेवालाल मंडल इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय मिरजापुर में गुरुवार को छात्र-छात्राओं के बीच छात्रवृत्ति राशि का वितरण किया गया. कार्यक्रम में शामिल प्रमुख राजेश यादव ने छात्रों से अपनी शिक्षा के प्रति ईमानदार बने रहने की अपील की. उन्होंने विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा आज का युग विज्ञान का युग है. रोज नित्य नये आविष्कार हो रहे हैं. छात्र-छात्राओं को सरकार द्वारा लाभकारी योजनाओं का लाभ लेकर अपनी मेहनत के बल पर सफलता अर्जित करनी चाहिए. प्रमुख राजेश यादव ने विद्यालय के 505 छात्र-छात्राओं के बीच 1800 रुपये प्रत्येक को दिये. मौके पर विद्यालय प्रधान अमरेंद्र कुमार, रघनुदन मंडल, महेश कापरी, बबन यादव आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन