वृद्ध महिला व उसकी बेटी को डायन कहकर प्रताडि़त करनेवाला दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

बांका: बौंसी थाना क्षेत्र के आदिवासी बहुल गांव पथरिया में सोमवार को डायन कह कर प्रताडि़त करने के मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मुख्य अभियुक्त भंदर सोरेन व लाल किस्कूको पुलिस ने बड़ी ही तत्परता से मंगलवार की देर रात को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य अभियुक्त […]

विज्ञापन

बांका: बौंसी थाना क्षेत्र के आदिवासी बहुल गांव पथरिया में सोमवार को डायन कह कर प्रताडि़त करने के मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मुख्य अभियुक्त भंदर सोरेन व लाल किस्कूको पुलिस ने बड़ी ही तत्परता से मंगलवार की देर रात को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य अभियुक्त फरार हैं. मालूम हो कि गांव की चुमकुई सोरेन व उसकी मां रमड़य मुर्मू को गांव के ही पांच लोगों ने गर्म सलाखों से दाग कर मैला पिलाया था.

इस संबंध में रमड़य की बेटी ने थाने में एक आवेदन दिया था जिसमें कहा गया है कि वह अपने ननिहाल में रहती थी. सोमवार की शाम करीब 4.30 बजे मामा रेंगटा मुर्मू के घर पर थी तभी मयबेटी मरांडी मेरे घर पर आयी और मेरी मां को घसीटते हुए सोम सोरेन के घर ले गयी. जहां पहले से संझली हेंब्रम, लाल किस्कू, सोनालाल मुर्मू, वीरन मुर्मू और भंदर सोरेन मौजूद थे.

इन लोगों द्वारा मेरी मां को डायन कह कर गाली-गलौज व मारपीट करने लगा. चीखने की आवाज सुन कर जब अपने मां को बचाने गयी तो उन लोगों द्वारा उन्हें भी डायन कह कर पीटने लगा. वीरन मुर्मू व सोना लाल मुर्मू द्वारा लोहे की रड को गर्म कर उसे व उसकी मां को जहां-तहां दाग दिया गया. इसके बाद सोने लाल मुर्मू ने मैला घोल कर तैयार किया और भंदर सोरेन ने जबरन पिलाने का प्रयास किया. मां ने गिलास को फेंक दिया परंतु उसे पीना पड़ गया. कांड संख्या 15/15 के तहत मामला दर्ज कर दो अभियुक्तों को रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया. थानाध्यक्ष राजनंदन कुमार ने बताया कि अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी शीघ्र कर ली जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन