किसानों को अब धान बेचने में नहीं होगी परेशानी
प्रतिनिधि, अमरपुरप्रखंड क्षेत्र के किसानों को सरकार के पास धान बेचने में अब कोई परेशानी नहीं होगी. जानकारी के अनुसार क्षेत्र के जिन पैक्सों में धान की खरीद नहीं हो रही है, वैसे क्षेत्र के किसानों को निराश होने की जरूरत नहीं है. अधिकारी ने वैसे पैक्स के किसानों के लिए अलग से व्यवस्था करने […]
प्रतिनिधि, अमरपुरप्रखंड क्षेत्र के किसानों को सरकार के पास धान बेचने में अब कोई परेशानी नहीं होगी. जानकारी के अनुसार क्षेत्र के जिन पैक्सों में धान की खरीद नहीं हो रही है, वैसे क्षेत्र के किसानों को निराश होने की जरूरत नहीं है. अधिकारी ने वैसे पैक्स के किसानों के लिए अलग से व्यवस्था करने की योजना बना ली है. प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय में जगह को चिह्नित कर धान क्रय केंद्र स्थापित किया जायेगा. यह कार्य दो से तीन दिनों के अंदर प्रारंभ कर दिया जायेगा. ऐसे किसानों को निराश होने की जरूरत नहीं है. सिर्फ किसानों को क्रय केंद्र पर धान बेचने के पहले अपने लगान की रसीद या एलपीसी के अलावे अपने बैंक खाता की फोटो कॉपी लाना आवश्यक है. साथ ही उन्होंने कहा कि जिन पैक्स में धान का क्रय नहीं किया जा रहा है. वैसे क्षेत्र के किसान यहां पर आकर धान बेच सकते हैं. साथ ही किसानों को अपना बोरा देना है, जिसके ऐवज में किसानों को सरकार के द्वारा प्रति बोरे दस रुपये की कीमत भी दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










