वन विभाग ने की जब्त वाहनों की नीलामी
बांका : वन विभाग की ओर से जब्त किये गये वाहनों की बुधवार को नीलामी की गयी. इसमें पांच ट्रक व दो डाला सहित ट्रैक्टर पर बोली लगायी गयी. ट्रक तीन लाख 45 हजार रुपये में व ट्रैक्टर तीन लाख 10 हजार रुपये में नीलामी की गयी. नीलामी के दौरान कुल 6 लाख 55 हजार […]
बांका : वन विभाग की ओर से जब्त किये गये वाहनों की बुधवार को नीलामी की गयी. इसमें पांच ट्रक व दो डाला सहित ट्रैक्टर पर बोली लगायी गयी. ट्रक तीन लाख 45 हजार रुपये में व ट्रैक्टर तीन लाख 10 हजार रुपये में नीलामी की गयी. नीलामी के दौरान कुल 6 लाख 55 हजार का राजस्व प्राप्त हुआ. जानकारी के अनुसार विभाग की ओर से इसके लिए समिति बनायी गयी थी. समिति ने जो राशि बोली लगाने के लिए निर्धारित की थी, उस राशि से लगभग दो गुणी से अधिक कीमत पर वाहन की खरीदारी की गयी. इस संबंध में डीएफओ कुमार सामी ने बताया कि विभाग की ओर से की गयी छापेमारी में अवैध रूप से जंगलों से की जा रही वन संपदा की ढ़ुलाई के कारण वाहनों को जब्त किया गया था. इसके लिए वाहन मालिकों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया लेकिन न्यायालय की ओर से जब्त वाहन के विरुद्ध संज्ञान लेते हुए वन विभाग के हक में फैसला सुनाया गया. इसके बाद समाचार पत्र के माध्यम से बोली लगाने के लिए सूचना प्रकाशित करायी गयी थी. इसके लिए 4 व 5 फरवरी की तिथि सुनिश्चित की गयी थी. इसमें सात जब्त वाहनों की नीलामी की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










