विधवा ने लगाया यौन शोषण का आरोप
बाराहाट. एक विधवा के साथ उसके ही परिवार के एक सगे ने यौन शोषण किया. जब विधवा गर्भवती हुई, तो समाज में इज्जत के नाम पर उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया. मामला थाना क्षेत्र के सिधौन गांव का है. पीडि़ता ने मंगलवार को बाराहाट थाना में मामला दर्ज कराया है. […]
बाराहाट. एक विधवा के साथ उसके ही परिवार के एक सगे ने यौन शोषण किया. जब विधवा गर्भवती हुई, तो समाज में इज्जत के नाम पर उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया. मामला थाना क्षेत्र के सिधौन गांव का है. पीडि़ता ने मंगलवार को बाराहाट थाना में मामला दर्ज कराया है.
आवेदन के मुताबिक पीडि़ता का विवाह चार वर्ष पूर्व हुई थी. इस बीच उसने एक बेटी को जन्म दिया, लेकिन नियति के आगे बेबस पीडि़ता के पति का निधन हो गया.
वह पिछले डेढ़ साल से विधवा की जिंदगी अपने ससुराल में जी रही थी. इस दौरान ससुराल में ही उसके एक सगे ने शारीरिक संबंध बनायाऔर शादी का झांसा देता रहा. जब वह गर्भवती हो गयी, तो ससुरालवालों ने जबरन उसका गर्भपात करा दिया और मारपीट कर घर से निकाल दिया. मामले को लेकर सिंटू चौहान, माला देवी, शकुंतला देवी व रामप्रवेश को आरोपी बनाया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










