बेहतर भविष्य के लिये लाभकारी होता है प्रतियोगिता

Updated:
विज्ञापन

प्रतिनिधि, पंजवारा महर्षि दयानंद सरस्वती कंप्यूटर साक्षरता मिशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा के केंद्र पर परीक्षा समाप्ति के बाद बाहर निकल रहे छात्र-छात्राओं ने संस्थान के प्रयास की सराहना की. परीक्षा में पैर गांव से भाग लेने आयी सोनाली सिंह ने कहा कि स्थानीय स्तर पर इस प्रकार के आयोजन से दबी प्रतिभा को आगे […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पंजवारा महर्षि दयानंद सरस्वती कंप्यूटर साक्षरता मिशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा के केंद्र पर परीक्षा समाप्ति के बाद बाहर निकल रहे छात्र-छात्राओं ने संस्थान के प्रयास की सराहना की. परीक्षा में पैर गांव से भाग लेने आयी सोनाली सिंह ने कहा कि स्थानीय स्तर पर इस प्रकार के आयोजन से दबी प्रतिभा को आगे आने का मौका मिलेगा. लखपुरा से परीक्षा देने आयी रजनी ने कहा इस प्रकार के आयोजन से छात्र जीवन में अतिरिक्त ऊर्जा मिलती है. रकोली की चंदा कुमारी ने कहा आगे भी इस प्रकार के प्रयास किये जाने चाहिए. खासकर गरीब छात्र-छात्राओं को इससे अधिक लाभ होगा. प्रेरणा को परीक्षा में बेहतर अंक आने की खुशी साफ झलक रही थी. कहा आज कंप्यूटर का जमाना है.इससे अच्छा और क्या हो सकता है की मैं अपने मेहनत के बल पर संस्थान में नामांकन कराने में सफल हो जाऊंगी. जबकि खुशी ने कहा आज प्रतियोगिता का जमाना है.अपनी प्रतिभा के बल पर कुछ हासिल करने के बात आत्मसंतुष्टि मिलती है. वहीं ज्वाला ने बताया की उसे कंप्यूटर सिखने का काफी दिन से इंतजार था लेकिन कुछ आर्थिक कमी के कारण वो इस ओर ध्यान नहीं दे पा रही थी. मालूम हो कि इस संस्था के द्वारा क्षेत्र के गरीब और असहाय छात्र छात्राओं ने मुफ्त में कंप्यूटर की शिक्षा दी जाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन