लक्ष्य 13 सौ बंध्याकरण का, पूरा हुआ 557

Updated:
विज्ञापन

फोटो 2 बांका 3 : ऑपरेशन करते डॉक्टर प्रतिनिधि, बौंसी प्रखंड के रेफरल अस्पताल बौंसी में इन दिनों महिला बंध्याकरण के लिए भीड़ लगी रहती है. अस्पताल के चिकित्सक डॉ आर के सिंह के द्वारा ऑपरेशन किया जा रहा है. अप्रैल 2014 से अब तक कुल 557 महिलाओं का सफल बंध्याकरण किया जा चुका है. […]

विज्ञापन

फोटो 2 बांका 3 : ऑपरेशन करते डॉक्टर प्रतिनिधि, बौंसी प्रखंड के रेफरल अस्पताल बौंसी में इन दिनों महिला बंध्याकरण के लिए भीड़ लगी रहती है. अस्पताल के चिकित्सक डॉ आर के सिंह के द्वारा ऑपरेशन किया जा रहा है. अप्रैल 2014 से अब तक कुल 557 महिलाओं का सफल बंध्याकरण किया जा चुका है. अस्पताल के प्रबंधक राजेश रंजन ने बताया कि कुल 13 सौ बंध्याकरण का लक्ष्य 2014-15 में रखा गया है. हालांकि मार्च तक लक्ष्य को पूरा करने के दिशा में काम किया जा रहा है. सबसे बड़ी बात तो यह है कि अस्पताल में पुरुष नसबंदी अब तक मात्र दो ही हुआ है. वहीं मुसलिम महिलाओं में भी बंध्याकरण को लेकर कोई खास दिलचस्पी नहीं देखी जा रही है. इसकी वजह से अब तक करीब पांच मुसलिम महिलाओं का ही बंध्याकरण हो पाया है. मैनेजर ने बताया कि ऑपरेशन के क्र म से ही महिलाओं को भोजन, जांच, दवा नि:शुल्क दी जाती है. साथ ही प्रोत्साहन राशि के तौर पर 14 सौ रुपये नगद दिये जाते हैं, जबकि प्रसव के एक सप्ताह के अंदर बंध्याकरण करवाने वाली महिलाओं को 22 सौ रुपये और 14 सौ रुपये अलग से कुल 36 सौ रुपये दिये जाते हैं. मालूम हो कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा इतनी सुविधा देने के साथ-साथ प्रचार प्रसार में भी काफी रुपये खर्च किये जाते हैं. बावजूद इसके बंध्याकरण में वृद्धि नहीं दिखती है. ऑपेरशन के लिए महिला को जागरूक करने वाली आशा व अन्य को भी प्रोत्साहन राशि दी जाती है. सोमवार को चिकित्सक आर के सिंह ने 40 महिलाओं का बंध्याकरण किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन