अंगिका का महाअधिवेशन 28 को

Updated:
विज्ञापन

फोटो : 01 बांका 33 : अंगिका भाषी बैठक करते प्रतिनिधि अमरपुर अंगिका अकादमी का गठन व इस भाषा को अष्टम सूची में लाने के लिए अगले माह 18वां अधिवेशन के लिए बैठक का आयोजन किया गया. रविवार को नगर पंचायत के लीची बगान में अंगिका साहित्य कला मंच के जिला अध्यक्ष रामदेव भगत के […]

विज्ञापन

फोटो : 01 बांका 33 : अंगिका भाषी बैठक करते प्रतिनिधि अमरपुर अंगिका अकादमी का गठन व इस भाषा को अष्टम सूची में लाने के लिए अगले माह 18वां अधिवेशन के लिए बैठक का आयोजन किया गया. रविवार को नगर पंचायत के लीची बगान में अंगिका साहित्य कला मंच के जिला अध्यक्ष रामदेव भगत के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया. इसमें सर्व सम्मति से 28 फरवरी को मंच की ओर से 18वां महाधिवेशन के आयोजन का निर्णय लिया गया. यह महाधिवेशन अंगिका भाषा को अष्टम सूची में दर्ज कराने को लेकर होगा. साथ ही बैठक में इस महाधिवेशन को लेकर सर्व सम्मति से रामदेव भगत को अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष सह उपाध्यक्ष नरेश जनल प्रिय, नागेश्वर राय, स्वागताध्यक्ष नगर अध्यक्ष सदानंद महतो, अरुण कुमार राय, सह सचिव विकास सिंह गुलटी, सीताराम साह, सलाहकार परमानंद प्रेमी को मनोनीत किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन