पंचतत्व में विलीन हुए स्वतंत्रता सेनानी

Updated:
विज्ञापन

फोटो 1 बांका 28 : ससम्मान विदाई देते स्थानीय प्रशासन व अन्य बाराहाट : स्वतंत्रता सेनानी छेदी साह रविवार को पंच तत्व में विलीन हो गये. स्व साह के अंतिम संस्कार में स्थानीय प्रशासन ने अपने शस्त्र को उल्टा कर उन्हें ससम्मान अंतिम विदाई दी. इसके पूर्व स्वतंत्रता सेनानी छेदी साह के पार्थिव शरीर को […]

विज्ञापन

फोटो 1 बांका 28 : ससम्मान विदाई देते स्थानीय प्रशासन व अन्य बाराहाट : स्वतंत्रता सेनानी छेदी साह रविवार को पंच तत्व में विलीन हो गये. स्व साह के अंतिम संस्कार में स्थानीय प्रशासन ने अपने शस्त्र को उल्टा कर उन्हें ससम्मान अंतिम विदाई दी. इसके पूर्व स्वतंत्रता सेनानी छेदी साह के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेट कर फूल-मालाओं से सजा कर, गाजे-बाजे के साथ शव यात्रा निकाली गयी. इस दौरान स्व. साह के अंतिम दर्शन करने की लोगों के बीच ललक देखी गयी. अंतिम विदाई के समय पूरा बभनगामा गम में डूब गया. ग्रामीणों की आंखों से आंसू छलक गये. शव यात्रा गांव के बाहर पूर्व से बनाये गये समाधि स्थल पर पहुंचा, जहां बांका सांसद जय प्रकाश नारायण यादव, राजद के विधायक प्रत्याशी इकबाल हुसैन अंसारी, बीडीओ इरफान अकबर, सीओ दिलीप झा, थानाध्यक्ष अजीत कु मार ने स्व छेदी साह के सम्मान में स्थानीय पुलिस के साथ सलामी दी. ज्ञात हो की स्व साह देश की आजादी की लड़ाई में 1942 के आंदोलन में कई बार जेल गये थे. उन्हें वर्ष 2013 में नौ अगस्त को भारत के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की ओर से सम्मानित भी किया गया था. स्व साह ने मृत्यु पूर्व 27 जनवरी को अपनी समाधि का भूमि पूजन किया था और ठीक चार दिन बाद उनका निधन हो गया. इस घटना से ग्रामीणों के बीच समाधि स्थल पर चर्चा आम थी. वहीं बेलहर विधायक गिरिधारी यादव ने कहा कि स्व साह ने अंग्रेजों से बहादुरी के साथ लोहा लिया. उन्होंने देश सहित बिहार का नाम रोशन किया है. उनके निधन से जिले को काफी क्षति हुई है. मौके पर पंचायत के मुखिया दिगंबर मंडल, पूर्व मुखिया धु्रव लाल मंडल, पंसस जवाहर पूर्वे, संतोष पूर्वे, राजकिशोर भगत सहित सैकड़ों कई अन्य शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन