सदस्यता अभियान में तेजी लाने पर मंथन

Updated:
विज्ञापन

फोटो 1 बांका 22: बैठक को संबोधित करते पूर्व सांसद पुतुल कुमारी प्रखंडस्तरीय भाजपा कार्यकर्ताआंे की बैठकप्रतिनिधि, शंभुगंज मध्य विद्यालय शंभुगंज परिसर में रविवार को प्रखंड स्तरीय भाजपा कार्यकर्ता की बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश भगत ने की. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद पुतुल कुमारी मौजूद थीं. […]

विज्ञापन

फोटो 1 बांका 22: बैठक को संबोधित करते पूर्व सांसद पुतुल कुमारी प्रखंडस्तरीय भाजपा कार्यकर्ताआंे की बैठकप्रतिनिधि, शंभुगंज मध्य विद्यालय शंभुगंज परिसर में रविवार को प्रखंड स्तरीय भाजपा कार्यकर्ता की बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश भगत ने की. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद पुतुल कुमारी मौजूद थीं. बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत के भाजपा पंचायत अध्यक्ष, बीएलओ-2 एवं प्रखंड स्तर पर मंच मोरचा के पदाधिकारी भाग लिये. प्रखंड सदस्यता प्रभारी जिला किसान मंच के अध्यक्ष उत्तम कुमार पांडेय ने बीएलओ पंचायत अध्यक्ष से सदस्यता अभियान का ब्योरा लिया एवं इनके द्वारा बताया गया कि 4 से 7 फरवरी तक सभी बूथ पर बीएलओ-2 पंचायत प्रभारी एवं ग्रामीणों के साथ बैठक कर सदस्यता अभियान का समीक्षा की जायेगी. जिला अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि शंभुगंज प्रखंड सदस्यता अभियान में पिछड़ रहा है. हम लोग भेदभाव मिटा कर सामंजस्य बना कर सदस्यता अभियान में तेजी लायें. इस मौके पर भाजपा नेता मृणाल शेखर, युवा भाजपा नेता गौतम ठाकुर, किसान मंच जिला अध्यक्ष उत्तम कुमार पांडेय, प्रदेश बुनकर मंच मंत्री विनय मोदी, मंडल उपाध्यक्ष उत्तम सिंह, मंडल महामंत्री प्रभाकर सिंह, राजेश कुमार निराला, पवन झा, अविनाश सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन