अशोक बने भाजपा कोचिंग व्यवसाय प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

रजौन: प्रखंड के बासुकी नाथ सिंह को भाजपा कोचिंग व्यवसाय प्रकोष्ठ का उपाध्यक्ष व अशोक पासवान को जिला सचिव मनोनित किया गया. इनके मनोयन से मंडल भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है. मंडल भाजपा अध्यक्ष श्याम सुंदर यादव, भाजपा नेता विजय प्रसाद साह, निरंजन चौधरी, महामंत्री सह सदस्यता प्रभारी प्रभाष केसरी, […]

विज्ञापन

रजौन: प्रखंड के बासुकी नाथ सिंह को भाजपा कोचिंग व्यवसाय प्रकोष्ठ का उपाध्यक्ष व अशोक पासवान को जिला सचिव मनोनित किया गया. इनके मनोयन से मंडल भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है. मंडल भाजपा अध्यक्ष श्याम सुंदर यादव, भाजपा नेता विजय प्रसाद साह, निरंजन चौधरी, महामंत्री सह सदस्यता प्रभारी प्रभाष केसरी, जयप्रकाश सिंह, सिकंदर सिंह, रामाधार सिंह, भाजयुमो के प्रखंड अध्यक्ष विकास चौधरी, महामंत्री मुकेश सिंह आदि ने दोनों को बधाई दी.

इलाज के दौरान महिला की मौत रजौन. शुक्रवार को पीएचसी में प्रसव कराने आयी गौतार गांव की बबिता देवी को डॉक्टरों ने भागलपुर रेफर कर दिया. भागलपुर ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत गयी. मृतका बासकी यादव की पत्नी थी. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह वह रजौन अस्पताल अपने परिजनों के साथ दर्द से तड़पते हुए आयी, जहां चिकित्सक ने उसका इलाज शुरू किया. लेकिन स्थिति और बिगड़ गयी. स्थिति को देखते हुए उसे भागलपुर रेफर कर दिया.

लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सीडी रजक ने बताया कि वह 24 घंटे से भुखी थी. उक्त महिला गंभीर स्थिति में यहां पहुंची थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे भागलपुर रेफर कर दिया गया. हरिनाम संकीर्तन शुरू रजौन. व्यवसायी बासुकीनाथ सिंह व उनके परिजनों के सहयोग से 33वां अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ शुक्रवार से हुआ. अखंड कार्यक्रम के आयोजक बासुकीनाथ सिंह ने बताया कि रामधुन का आयोजन 33 वर्षों से हर वर्ष किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन