प्रेम प्रसंग में युवक को मारी गोली, घायल

Updated:
विज्ञापन

प्रतिनिधि, शंभुगंज थाना क्षेत्र के कमरडीह गांव में बुधवार की शाम गोली बारी की घटना में विभाष मंडल पिता हायेश्वर मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां से बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार कमरडीह गांव के गंगा मंडल के पुत्र […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, शंभुगंज थाना क्षेत्र के कमरडीह गांव में बुधवार की शाम गोली बारी की घटना में विभाष मंडल पिता हायेश्वर मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां से बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार कमरडीह गांव के गंगा मंडल के पुत्र अमर कुमार से विभाष की पत्नी का अवैध संबंध कई वर्षों से चल रहा था. इसका विरोध करने के लिए गंगा मंडल की पत्नी और विभाष मंडल के बीच विवाद होने लगा. मामले को बिगड़ता देख गंगा मंडल ने अपनी पिस्तौल निकाल कर विभाष मंडल को गोली मार दी. ग्रामीणों ने बताया कि विभाष की शादी करीब दस वर्ष पूर्व हुई थी, जिसमें दो लड़की एवं एक लड़का भी है.कहते हैं थानाध्यक्ष मामले में थानाध्यक्ष पंकज पासवान ने कहा कि अवैध संबंध को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ, जिसमें गंगा ने विभाष को गोली मार दी. घायल को इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन