पूर्णिया की प्लाइवुड लदे ट्रक को पुलिस ने किया बरामद, दो गिरफ्तार
फोटो : 7 बांका 18 और 19 : गिरफ्तार लोग व प्लाइवुड लदा ट्रक प्रतिनिधि, रजौन पूर्णिया से प्लाइवुड लदा ट्रक सहित चालक व सह चालक के गायब होने के करीब तीन माह बाद पुलिस ने स्थानीय थाना पहुंच कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने रजौन के ओड़हारा पैक्स के पूर्व अध्यक्ष […]
फोटो : 7 बांका 18 और 19 : गिरफ्तार लोग व प्लाइवुड लदा ट्रक प्रतिनिधि, रजौन पूर्णिया से प्लाइवुड लदा ट्रक सहित चालक व सह चालक के गायब होने के करीब तीन माह बाद पुलिस ने स्थानीय थाना पहुंच कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने रजौन के ओड़हारा पैक्स के पूर्व अध्यक्ष आनंदी शर्मा के अलावे धोरैया थाना क्षेत्र के चंदाडीह गांव के पीयूष रंजन को गिरफ्तार किया है. दोनों गिरफ्तार व्यक्ति इस घटना के सूत्रधार बताये जा रहे हैं. रजौन पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर अन्य विभिन्न ठिकानों पर छापामारी कर रही है. पुलिस ने मोहना गांव के स्व मधूसुदन शर्मा के घर से भी चोरी के प्लाइवुड से बना पलंग आदि बरामद किया है. जानकारी के अनुसार पूर्णिया के असम इंड्रस्टीज नामक प्लाइ निर्माण कंपनी से ऑर्डर पर प्लाइवुड धनबाद ले जाया जा रहा था लेकिन सामान वहां पंहुचने के बजाय रास्ते में ही गायब हो गया. मालिक ने जब शंका के आधार पर धनबाद सामान पहुंचने की जानकारी ली तो मामले का पता चला. तब एक अक्तूबर 2014 को पूर्णिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी. इधर पुलिस को गुप्त खबर मिली कि चोरी का कुछ सामान स्थानीय थाना व धोरैया थाना क्षेत्र के कई ठिकानों पर इस घटना से जुड़े लोगों ने ठिकाने लगा रखी है, हालांकि ट्रक सहित चालक व खलासी अब भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है. चर्चा है कि कहीं अपराधियों ने उक्त दोनों की हत्या भी न कर दी हो. कहा जा रहा है कि गायब हुए उक्त ट्रक का खलासी गुंजन शर्मा पुनसिया का रहने वाला है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










