चार बच्चों को लगाया गया टीकाकरण

Updated:
विज्ञापन

फोटो 7 बांका 17 : टीकाकरण के दौरान उपस्थित प्रमुख व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारीरजौन. पेंटावैलेंट टीकाकरण का कार्य बुधवार से रजौन के पिपराडीह गांव स्थित आंगनबाड़ी सह उद्वीपन केंद्र से शुरू किया गया. इस दौरान रजौन के प्रमुख सुमन पासवान, रजौन पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सीडी रजक, सीडीपीओ सुनिता कुमारी, स्वास्थ्य प्रबंधक संजय […]

विज्ञापन

फोटो 7 बांका 17 : टीकाकरण के दौरान उपस्थित प्रमुख व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारीरजौन. पेंटावैलेंट टीकाकरण का कार्य बुधवार से रजौन के पिपराडीह गांव स्थित आंगनबाड़ी सह उद्वीपन केंद्र से शुरू किया गया. इस दौरान रजौन के प्रमुख सुमन पासवान, रजौन पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सीडी रजक, सीडीपीओ सुनिता कुमारी, स्वास्थ्य प्रबंधक संजय कुमार सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे. इस केंद्र पर एक वर्ष तक के कुल चार बच्चों को टीका दिया गया. टीका देने का कार्य एएनएम जयमाला देवी ने द्वारा गया. प्रखंड में पहला टीका पूनम देवी की पुत्री सुरूचि कुमारी को दिया गया. इस दौरान सेविका सविता देवी, सहायिका नूतन देवी, आशा कल्पना देवी सहित कई लोग मौजूद थे. ट्रैक्टर गायब रजौन. थाना क्षेत्र के मझगांय गांव निवासी सुभाष चंद्र राव का ट्रैक्टर गोराडीह थाना क्षेत्र से गायब हो गया. भागलपुर जिले के गोराडीह थाना क्षेत्र के पिथना गांव से ट्रैक्टर गायब होने की सूचना है. कहा जा रहा है कि चालक भी गोराडीह थाना क्षेत्र के सजौरी का रहने वाला है. चालक ने ही गाड़ी गायब होने की खबर दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन