सदस्यता अभियान चलाने पर दिया जोर
बांका: जिला लोजपा की बैठक सोमवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बेबी यादव ने की. उन्होंने प्रखंड अध्यक्ष को बताया कि पंचायत अध्यक्षों का मनोनयन कर दिया गया है सभी संबंधित बूथों पर दस-दस कार्यकर्ताओं की तैनाती सुनिश्चित करें. साथ ही सदस्यता अभियान चला कर युवाओं को पार्टी की […]
बांका: जिला लोजपा की बैठक सोमवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बेबी यादव ने की. उन्होंने प्रखंड अध्यक्ष को बताया कि पंचायत अध्यक्षों का मनोनयन कर दिया गया है सभी संबंधित बूथों पर दस-दस कार्यकर्ताओं की तैनाती सुनिश्चित करें.
साथ ही सदस्यता अभियान चला कर युवाओं को पार्टी की सदस्यता दिलायें. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का विकास का रथ चल पड़ा है इसे कोई रोक नहीं सकता है बिहार में भी राजग की सरकार बनेगी. वर्तमान में सूबे के मुखिया जीतन राम मांझी की सत्ता में अराजकता का माहौल है. अपराध का ग्राफ बढ़ा है.
जनता अब उब चुकी है पुलिस भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है. दलित सेना जिलाध्यक्ष विजय पासवान ने कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी जोर शोर से करने की बात कही. इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष दीपक पासवान, कौशल सिंह, सुधीर सिंह दांगी, उमर खयाम, जवाहर लाल पासवान, अशोक रवि शेखर झा, मिहिलाल, सौरभ झा, मो. महीम, मो. मुख्तार, अवधेश, मुन्नी देवी, शंकर रजक सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे. इसकी जानकारी पार्टी के जिला प्रवक्ता विपिन सिंह ने दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










