लंबित मामले का समय पर करें निष्पादन

Updated:
विज्ञापन

– कार्य में पीछे रहने वाले संबंधित सहायक पर होगी विभागीय कार्रवाई – बेलहर, बाराहाट एवं कटोरिया के प्रधान सहायक को लगायी फटकार फोटो 5 बांका 11 : प्रधान सहायक की बैठक में उपस्थित लिपिक. प्रतिनिधि, बांका जो भी कर्मी सेवानिवृत्त हो चुके हैं उन्हें सेवांत लाभ निवृत्ति के साथ ही दें. इससे संबंधित जितने […]

विज्ञापन

– कार्य में पीछे रहने वाले संबंधित सहायक पर होगी विभागीय कार्रवाई – बेलहर, बाराहाट एवं कटोरिया के प्रधान सहायक को लगायी फटकार फोटो 5 बांका 11 : प्रधान सहायक की बैठक में उपस्थित लिपिक. प्रतिनिधि, बांका जो भी कर्मी सेवानिवृत्त हो चुके हैं उन्हें सेवांत लाभ निवृत्ति के साथ ही दें. इससे संबंधित जितने भी लंबित मामले हैं उसका निबटारा जल्द करें. यह बात स्थापना उप समाहर्ता धीरेंद्र कुमार झा ने सोमवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रधान सहायक की समीक्षा बैठक के दौरान कहीं. उन्होंने कहा कि जितने भी न्यायालय से संबंधित मामले लंबित हैं उसका निष्पादन शीघ्र करें. बेलहर के सेवानिवृत्त पंचायत सेवक को सेवांत लाभ की जानकारी लेने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर फटकार लगायी गयी. कर्मी लंबोदर मंडल की मृत्यु एक वर्ष पूर्व हो जाने के बाद भी अब तक सेवा के दौरान बकाये वेतन सहित अन्य राशि का भुगतान नहीं होने पर संबंधित प्रधान सहायक को इनके आश्रितों को जल्द लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया. इस मौके पर नरेंद्र कुमार पाठक आत्मा निदेशक अरविंद कुमार झा सहित सभी प्रधान सहायक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन