मारपीट का मामला दर्ज
बाराहाट. थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव में मकान क्षतिग्रस्त करने को लेकर जम कर मारपीट हुई. मामले को लेकर बाराहाट थाना में सीताराम दास ने अपने ही गांव के विनोद दास, मंजु देवी, राज किशोर दास के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. थाना को दिये आवेदन के मुताबिक गृह स्वामी बीते दिनों काम के सिलसिले […]
बाराहाट. थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव में मकान क्षतिग्रस्त करने को लेकर जम कर मारपीट हुई. मामले को लेकर बाराहाट थाना में सीताराम दास ने अपने ही गांव के विनोद दास, मंजु देवी, राज किशोर दास के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. थाना को दिये आवेदन के मुताबिक गृह स्वामी बीते दिनों काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ था. इस बीच आरोपियों ने नवनिर्मित मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना की बाबत पूछे जाने पर उसके साथ मारपीट की और उसकी पत्नी के गले का हार छीन लिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










