संसद में उठा पुझार को अनु जन जाति में शामिल करने का मामला

Updated:
विज्ञापन

बांका. स्थानीय सांसद जय प्रकाश नारायण यादव ने सोमवार को संसद के शून्य काल में क्षेत्र के पुझार, नैया और खैरा जाति को अनुसूचित जन जाति में शामिल करने का मामला उठाया. सांसद श्री यादव ने प्रभात खबर को बताया कि उनके संसदीय क्षेत्र बांका, पड़ोसी जिले मुंगेर और जमुई में काफी संख्या में पुझार, […]

विज्ञापन

बांका. स्थानीय सांसद जय प्रकाश नारायण यादव ने सोमवार को संसद के शून्य काल में क्षेत्र के पुझार, नैया और खैरा जाति को अनुसूचित जन जाति में शामिल करने का मामला उठाया. सांसद श्री यादव ने प्रभात खबर को बताया कि उनके संसदीय क्षेत्र बांका, पड़ोसी जिले मुंगेर और जमुई में काफी संख्या में पुझार, नैया और खैरा जाति के लोग रहते हैं, जिनकी माली हालत ठीक नहीं है. ये अत्यंत पिछड़ा वर्ग से आते हैं. इनका कारोबार मिट्टी और लकड़ी काटना है. इनके बीच शिक्षा का घोर अभाव है. इनको पारिवारिक लाभ नहीं मिल पा रहा है. बच्चों को शिक्षित कर सके इसके लिए इनके पास कोई ठोस रोजगार नहीं है. अनुसूचित और महादलित की तरह ये भी काफी कष्ट में अपना जीवन व्यतीत करते हैं. इन तीनों जाति के उत्थान को लेकर सांसद ने सदन में इन जातियों को अनुसूचित जन जाति में शामिल करने की मांग की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन