25 दिसंबर को प्रदर्शन की तैयारी में जुटे शिक्षक

Updated:
विज्ञापन

फोटो 19 बांका : 18 बैठक में उपस्थित शिक्षक बांका . शहर के आरएम के उच्च विद्यालय के मैदान में शुक्रवार को परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर व्रजवासी ने की. बैठक को संबोधित करते हुए श्री व्रजवासी ने कहा कि सरकार शिक्षकों के हित […]

विज्ञापन

फोटो 19 बांका : 18 बैठक में उपस्थित शिक्षक बांका . शहर के आरएम के उच्च विद्यालय के मैदान में शुक्रवार को परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर व्रजवासी ने की. बैठक को संबोधित करते हुए श्री व्रजवासी ने कहा कि सरकार शिक्षकों के हित में कार्य नहीं कर रही मांगों के ससमय पूरा नहीं किया जा रहा है. इन्हीं मांगों के समर्थन में 22 दिसंबर 2014 को विधान सभा के समक्ष विशाल प्रदर्शन एवं अमरपुर अनशन की जायेगी. इस कार्यक्रम सभी नियोजित शिक्षकों को काफी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने को कहा. इस मौके पर शिक्षक राकेश रंजन, मरगुब आलम, सुधाकर गुप्ता, पंकज कुमार, असफाक आलम, विभाकर, बबलू, प्रणव कुमार, धीरेंद्र कुमार, रोहित कुमार सहित अन्य उपस्थित थे. 25 को क्रिकेट का उद्घाटन करेंगे पूर्व सांसद बांका . प्रखंड क्षेत्र के जाद कालिका क्रिकेट क्लब की ओर से 25 दिसंबर 2014 से दिग्विजय सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित की जायेगी. इसका उद्घाटन पूर्व सांसद पुतुल कुमारी करेंगी. इसकी जानकारी क्लब के संजय कुमार सिंह एवं कुमार अप्पू ने देते हुए बताया कि टूर्नामेंट में कुल 32 टीमें भाग लेगी प्रत्येक मैच 16-16 ओवर का होगा. प्रत्येक मैच नॉक आउट पर आधारित होगा. मैच शुल्क 551 रुपये रखा गया है. प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कृत दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन