रक्षा वाहिनी का तीसरे दिन भी आंदोलन जारी रहा

Updated:
विज्ञापन

फोटो 10 बांका : 5 आंदोलन में उपस्थित कर्मी प्रतिनिधि, बांकागृह रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ का तीसरे दिन आंदोलन सफल रहा. गृह रक्षकों के सामूहिक अवकाश पर चले जाने से कई कार्य बाधित हो रहे है फिर भी सरकार इस ओर उदासीन है. संघ के अध्यक्ष नकुल प्रसाद ने सरकार की मनमानी का आरोप […]

विज्ञापन

फोटो 10 बांका : 5 आंदोलन में उपस्थित कर्मी प्रतिनिधि, बांकागृह रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ का तीसरे दिन आंदोलन सफल रहा. गृह रक्षकों के सामूहिक अवकाश पर चले जाने से कई कार्य बाधित हो रहे है फिर भी सरकार इस ओर उदासीन है. संघ के अध्यक्ष नकुल प्रसाद ने सरकार की मनमानी का आरोप हुए कहा कि अपने भौतिक जिम्मेदारी जीन के लिये अपनी मूलभूत समस्याओं पर बिहार सरकार व प्रशासन का ध्यान इस ओर कई बार आकृष्ट किया गया बावजूद इसके इस ओर से सदा उदासीन सरकार बनी रही. अंतत: गृह रक्षा वाहिनी के सदस्य आंदोलन करने पर मजबूर हो गये. वहीं संघ के सचिव विभाष झा ने कहा कि यह लड़ाई कोई लड़ाई नहीं है. गृह रक्षक के समस्याओं एवं उसके द्वारा किये जा रहे कर्त्तव्य पालन में जो सुविधा मुहैया करायी जानी है, इसकी लड़ाई है. भारतीय संविधान की धारा एक से पांच तक में समता का अधिकार है. उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा. इस मौके पर संघ के अनिरुद्ध प्रसाद मंडल, ललित यादव, जयशंकर चौधरी, शुकदेव प्रसाद, फिरोज आलम, प्रदीप कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन