चेकिंग अभियान में तीन दर्जन से अधिक वाहनों की जांच
फोटो 10 बांका : 3 कागजात की जांच करते बांका . जिला प्रशासन के निर्देश पर अमरपुर बांका मुख्य मार्ग टाउन थाना के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. थाना सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को थाना के समीप करीब तीन दर्जन से अधिक दो पहिया वाहन की जांच कि गयी. इसमें चालक […]
फोटो 10 बांका : 3 कागजात की जांच करते बांका . जिला प्रशासन के निर्देश पर अमरपुर बांका मुख्य मार्ग टाउन थाना के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. थाना सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को थाना के समीप करीब तीन दर्जन से अधिक दो पहिया वाहन की जांच कि गयी. इसमें चालक से गाड़ी के कागजात, ड्राइवरी लाइसेंस, हेलमेट सहित अन्य कागजात कि मांग की गयी. कागजात जांच के बाद सभी वाहनों को छोड़ दिया. वहीं बीना लाइसेंस व हेलमेट के वाहन चलाने वाले चालक को हिदायत देते हुए छोड़ दिया. चेकिंग अभियान को देख कर दो पहिया वाहन चालकों के बीच हड़कंप मची रही. इस संबंध में थानाध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह ने बताया कि बीना कागजात के वाहन चलाने वाले लोगों पर कानूनी कार्यवाही किया जायेगा. साथ ही यह अभियान शहर में प्रति दिन जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










