खेल मैदान से निखरेगी ग्रामीण प्रतिभा : विधायक

Updated:
विज्ञापन

विधायक ने किया खेल मैदान का उदघाटनफोटो : 9 बांका 16 एवं 17 : उद्घाटन करते अधिकारी व उपस्थित ग्रामीण प्रतिनिधि, बांकाबेलहर विधायक गिरधारी यादव ने मंगलवार को फुल्लीडुमर के धावा गांव में खेल मैदान का उदघाटन किया. खेल मैदान का उदघाटन के बाद विधायक श्री यादव ने लोगों को संबोधित किया. इस दौरान विधायक […]

विज्ञापन

विधायक ने किया खेल मैदान का उदघाटनफोटो : 9 बांका 16 एवं 17 : उद्घाटन करते अधिकारी व उपस्थित ग्रामीण प्रतिनिधि, बांकाबेलहर विधायक गिरधारी यादव ने मंगलवार को फुल्लीडुमर के धावा गांव में खेल मैदान का उदघाटन किया. खेल मैदान का उदघाटन के बाद विधायक श्री यादव ने लोगों को संबोधित किया. इस दौरान विधायक ने कहा कि राज्य सरकार युवा से लेकर वृद्ध सभी का विकास कर रही है. सरकार के एजेंडे में यह शामिल है कि छोटे से लेकर बड़े सभी का समुचित विकास हो. विधायक ने कहा कि बच्चे को खेलने के लिए यहां खेल मैदान का उदघाटन किया गया है. इससे ग्रामीण खेल प्रतिभा निखरेगी. उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार ने जो विकास की गाड़ी चलायी थी, उसी को मांझी आगे बढ़ा रहे हैं. उदघाटन के बाद विधायक ने कई गांवों का दौरा किया. इसमें हथिया पाथर, धावावरण, चौडडाड़, चोन्हाबथान, भलुआतरी, मुरलीवरण आदि गांवों का दौरा किया.. इस दौरान उनके साथ जगदीश यादव, मो इकराम, प्रवक्ता सुमीत कुमार, शेखावत अंसारी, राज कुमार दास, नवीन दास, विनोद चंद्रवंशी, कमला यादव, विनोद यादव, रवींद्र मंडल, डेगन यादव, योगेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, सफीक अंसारी, मकबूल अंसारी सहित कई अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन