धोरैया बीडीओ के साथ शराबी ने की मारपीट, जान से मारने और प्रखंड छोड़ने की दी धमकी, गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jul 2017 3:21 PM

विज्ञापन

बांका/धोरैया : प्रखंड कार्यालय स्थित बीडीओ के सरकारी आवास में गुरुवार की देर शाम शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति घुस आया. साथ ही नशे में चूर व्यक्ति ने बीडीओ के साथ हाथापाई व मारपीट की. बीडीओ के साथ अभद्र व्यवहार करनेवाले व्यक्ति की पहचान घसिया पंचायत के डेरू गांव निवासी चंद्रहास दास के […]

विज्ञापन

बांका/धोरैया : प्रखंड कार्यालय स्थित बीडीओ के सरकारी आवास में गुरुवार की देर शाम शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति घुस आया. साथ ही नशे में चूर व्यक्ति ने बीडीओ के साथ हाथापाई व मारपीट की. बीडीओ के साथ अभद्र व्यवहार करनेवाले व्यक्ति की पहचान घसिया पंचायत के डेरू गांव निवासी चंद्रहास दास के रूप में की गयी है.

घटना के बाबत बीडीओ गुरुदेव प्रसाद ने बताया है कि देर शाम करीब सात बजे वह अपने सरकारी आवास पर अकेले बैठे थे. इसी दौरान नशे में धुत एक व्यक्ति आवास में घुस कर गाली–गलौज करने लगा. विरोध करने पर उन्होंने मेरे साथ हाथापाई व मारपीट की. साथ ही उसने धोरैया छोड़ने की धमकी भी दी. धोरैया नहीं छोड़ने पर जान से मार देने की बात कही है.

बीडीओ ने मोबाइल से घटना की जानकारी तत्काल स्थानीय थाने को दी. सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे शोएब आलम ने शराबी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उक्त शराबी के शराब पीने की पुष्टि मेडिकल जांच में होने के बाद न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया है कि इस मामले की प्राथमिकी पुलिस के बयान पर दर्ज की गयी है. इस घटना के बाद बीडीओ व उनके परिजन दहशत में है. बीडीओ ने मामले की जानकारी जिलाधिकारी को भी दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन