तीन लाख में दी गयी थी मिथिलेश यादव की हत्या की सुपारी

Published by : MANISH KUMAR Updated At : 30 May 2026 2:58 PM

विज्ञापन

मिथिलेश यादव उर्फ वीडियो यादव हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने महज 36 घंटे के अंदर कर लिया और इस घटना में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है

विज्ञापन

रजौन (बांका)से पीयूष कुमार की रिपोर्ट :

प्रॉपर्टी डीलर हत्या कांड :

रजौन थाना क्षेत्र के खैरा ग्राम निवासी प्रॉपर्टी डीलर मिथिलेश यादव उर्फ बीडीओ यादव की हत्या के लिए महज तीन लाख रुपए की सुपारी दी गई थी. मिथिलेश यादव उर्फ वीडियो यादव हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने महज 36 घंटे के अंदर कर लिया और इस घटना में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस के अनुसार घटना को अंजाम देने वाला मुख्य सूटर की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम छापेमारी कर रही है

रची गई थी साजिश :

पुलिस के अनुसार मिथिलेश यादव उर्फ वीडियो यादव हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता मृतक के गांव के ही मिथिलेश मंडल एवं रजौन थाना क्षेत्र के धोबीडीह निवासी नगेंद्र यादव है जमीन से जुड़े विवाद ओर प्रॉपर्टी डीलिंग में हुए लाभ की हिस्सेदारी को लेकर तनाव चल रहा था और यही तनाव मिथिलेश उर्फ बीडीओ की जान ले बैठा . नागेंद्र यादव ने अपने ही साढू के लड़के बांका के बौसी निवासी प्रशांत कुमार से इस मामले पर बातचीत कर सुपारी किलर की व्यवस्था कराई और मस्जिद 3 लाख की सुपारी देकर घटना को अंजाम दिया गया

लाइनर की भूमिका निभाई :

मिथिलेश यादव उर्फ वीडियो यादव हत्याकांड में लाइनर की भूमिका के रूप में राजाओं के कटियामा निवासी अरविंद कुमार पोद्दार एवं मृतक के ही गांव के सुमन कुमार ने निभाई . दोनों ने अपने फोन के जरिए अपराधियों को लाइनअप करने का काम किया

घटना में जख्मी का चल रहा है इलाज :

मिथिलेश यादव उर्फ वीडियो यादव की हत्या बाइक से आने के क्रम में रजौन के पत्तीचक एवं रूपसा के बीच की गई थी अपराधियों ने मौके पर मिथिलेश यादव उर्फ वीडियो यादव को गोली मारकर हत्या कर दी जबकि, उसको मारते देख रजौन के बरौनी निवासी कुंदन कुमार भागने लगे और अपराधियों की गोली से वह भी जख्मी हो गए और गोली उनके पीठ के ऊपर में जा लगी थी. कुंदन का चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर गोली निकाल दिया है फिलहाल कुंदन अब खतरे से बाहर हैं और उनका इलाज चल रहा है

कहते है थानाध्यक्ष :

रजौन थाना अध्यक्ष राज रतन ने बताया कि मुख्य सूटर की गिरफ्तारी लिए टीम का गठन किया गया है. पुलिस लगातार छापामारी अभियान चला रही है अपराधी को जल्द ही सलाखों तक पहुंचाया जाएगा इसके लिए पुलिस लगातार काम कर रही है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन