आरएमके इंटर स्कूल मैदान व ओपन जिम की बदहाली की डीएम से की शिकायत
Author Manish kumar
Updated:
विज्ञापन

डीएम को भेजे आवेदन में कहा, शहर का प्रमुख सार्वजनिक स्थल आरएमके इंटर स्कूल मैदान लंबे समय से उपेक्षित है. जिससे यहां आने वाले खिलाड़ियों, युवाओं और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
विज्ञापन
बांका से मदन कुमार की रिपोर्ट:
शहर के आरएमके इंटर स्कूल मैदान एवं परिसर में स्थापित ओपन जिम की दयनीय स्थिति को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता नवीन कुमार भगत उर्फ प्रदीप भगत ने डीएम को आवेदन देकर जांच तथा सुधार की मांग की है. डीएम को भेजे गए आवेदन में कहा गया है कि बांका शहर का प्रमुख सार्वजनिक स्थल आरएमके इंटर स्कूल मैदान लंबे समय से उपेक्षा का शिकार है. मैदान की स्थिति काफी खराब हो चुकी है, जिससे यहां आने वाले खिलाड़ियों, युवाओं और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. आवेदन में आरोप लगाया गया है कि मैदान के रखरखाव और सौंदर्यीकरण के नाम पर सरकारी राशि खर्च की गयी, लेकिन धरातल पर इसका लाभ दिखाई नहीं दे रहा है.ओपन जिम की स्थिति बदहाल
शिकायतकर्ता ने कहा है कि मैदान परिसर में स्थापित ओपन जिम भी बदहाल स्थिति में है. कई उपकरण क्षतिग्रस्त पड़े हैं और नियमित देखरेख के अभाव में उनका उपयोग करना मुश्किल हो गया है. कहा कि संवेदक ने इसमें घटिया उपकरण लगाया है. इससे सुबह-शाम व्यायाम करने आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.स्वास्थ्य और मनोरंजन का प्रमुख केंद्र है आरएमके
गौरतलब है कि आरएमके इंटर स्कूल मैदान शहरवासियों के लिए स्वास्थ्य और मनोरंजन का प्रमुख केंद्र है, जहां प्रतिदिन सुबह और शाम सैकड़ों लोग टहलने, दौड़ लगाने तथा व्यायाम करने पहुंचते हैं. मैदान और ओपन जिम की खराब स्थिति के कारण इन लोगों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं. खिलाड़ियों के साथ-साथ बुजुर्ग, महिलाएं और युवा भी इससे प्रभावित हो रहे हैं. आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि मैदान के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए विभिन्न विभागों द्वारा समय-समय पर राशि खर्च की गयी, लेकिन वर्तमान स्थिति खर्च की गई राशि पर सवाल खड़े करती है. मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने तथा दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गयी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










