– भोजन की गुणवत्ता में सुधार की सीडीपीओ से की मांग
Author Manish kumar
Updated:
विज्ञापन

खड़ौंधा जोठा पंचायत के मड़पा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण स्थानीय पंचायत समिति सदस्य रामजी पासवान ने किया
विज्ञापन
धोरैया (बांका) से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट :
प्रखंड अंतर्गत खड़ौंधा जोठा पंचायत के मड़पा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण स्थानीय पंचायत समिति सदस्य रामजी पासवान ने किया. निरीक्षण के दौरान सेविका तथा सहायिका उपस्थित थी.जहां मीनू के अनुसार नौनिहाल बच्चों को खाना खिलाया जा रहा था.पंचायत समिति सदस्य के निरीक्षण में केंद्र संचालन संतोषजनक देखा गया. पंचायत समिति सदस्य ने बताया कि केंद्र पर भोजन गुणवत्तापूर्ण नहीं मिलने की शिकायत मिली थी. जिसके आलोक में उनके द्वारा निरीक्षण किया गया. हालांकि उन्होंने बताया कि बच्चों के बीच परोसे गये भोजन की गुणवत्ता में जहां थोड़ी बहुत कमी पाई गई, इसको लेकर उनके द्वारा सुधार किए जाने के संदर्भ में सीडीपीओ से कहा गया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










