मोबाइल दुकान से लाखों की संपत्ति चोरी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Jul 2024 9:36 PM
झिकटिया में चोरों ने मोबाइल दुकान को बनाया निशाना
झिकटिया में चोरों ने मोबाइल दुकान को बनाया निशाना मदनपुर. स्थानीय थाना क्षेत्र के झिकटिया गांव स्थित एक मोबाइल दुकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के मोबाइल तथा नकदी पर हाथ साफ कर दिया. इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली. मोबाइल दुकान के संचालक सहार गांव निवासी पिंटू कुमार ने इस मामले में मदनपुर थाने में तहरीर दी है. उसमें बताया है कि शनिवार की रात करीब नौ बजे आमदिनों की तरह अपनी दुकान को बंद कर घर चला गया था. रविवार की सुबह छह बजे दुकान पर पहुंचा, तो दुकान का ताला टूटा हुआ था. उसने बताया कि जांच करने पर पता चला कि दुकान में रखे दो लैपटॉप, दो प्रिंटर मशीन, 10 पीस सैमसंग एवं वीवो का नया मोबाइल, 20 पीस रिपेयरिंग के लिए रखे मोबाइल, मोबाइल रिपेयरिंग के सामान व 15 हजार नकदी गायब हैं. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस इस मामले में जांचोपरांत आगे की कार्रवाई कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










