17 साल पुराने नक्सली कांड में बड़ी कार्रवाई: वारंटी संजीत मिश्रा उर्फ फौजी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पुलिस गिरफ्त में फरार वारंटी.

Aurangabad News :  सूचना के आधार पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के मिश्रा बिगहा गांव में छापेमारी कर संजीत मिश्रा उर्फ फौजी (35) को गिरफ्तार किया. वह स्व. राजकिशोर मिश्रा का पुत्र है.

विज्ञापन

Aurangabad News :  सत्येंद्र पाठक की रिपोर्ट

पौथू थाना पुलिस ने नक्सल मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे एक इश्तेहार और गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए न्यायालय भेज दिया है. पुलिस की इस कार्रवाई को पुराने लंबित मामलों के निष्पादन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के मिश्रा बिगहा गांव में छापेमारी कर संजीत मिश्रा उर्फ फौजी (35) को गिरफ्तार किया. वह स्व. राजकिशोर मिश्रा का पुत्र है. उसके विरुद्ध गया जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज नक्सल कांडों में न्यायालय द्वारा वारंट एवं इश्तेहार जारी था.

विभिन्न धाराओं के साथ विस्फोटक अधिनियम और सीएलए एक्ट के तहत आरोप हैं.

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ गुरुआ थाना कांड संख्या 58/2009 में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-4, शेरघाटी न्यायालय द्वारा एसटीआर संख्या 89/25 एवं 514/11 (एसजे) के तहत इश्तेहार जारी किया गया था. इस मामले में उस पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ विस्फोटक अधिनियम और सीएलए एक्ट के तहत आरोप हैं.

इसके अलावा, आरोपी के विरुद्ध गुरारू थाना कांड संख्या 48/2009 में भी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-14, गया के न्यायालय द्वारा एसटीआर संख्या 449/10 एवं 171/24 में गैर-जमानती वारंट निर्गत किया गया था. इस मामले में भी उस पर गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है.

फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी से आवश्यक पूछताछ की गई तथा कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया. थानाध्यक्ष ने कहा कि फरार वारंटियों और गंभीर मामलों के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत होगी तथा लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी आएगी.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन