Aurangabad News : आंधी, बारिश और मेघ गर्जन को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी
प्रतिकात्मक तस्वीर
Aurangabad News : औरंगाबाद जिले में शनिवार (30 मई 2026) को भीषण गर्मी का असर दिखेगा. दिन में लू चलने की संभावना है
Aurangabad News : (सुधीर सिन्हा की रिपोर्ट) औरंगाबाद जिले में शनिवार (30 मई 2026) को भीषण गर्मी का असर दिखेगा. दिन में लू चलने की संभावना है. जिले का तापमान अधिकतम 34° सेंटीग्रेट तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 26° सेंटीग्रेट रहने का अनुमान है. जिससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा. हवा 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. जिले की आर्द्रता 16% से 22% के बीच रहने से लोगों को उमस भी महसूस हो सकता है. मौसम वैज्ञानिक डॉ अनूप चौबे ने बताया कि दिन में तेज धूप रहेगी. बाहर निकलने वाले लोगों को लू से बचने की आवश्यकता है. उमस का स्तर अधिक रहेगा. डॉ चौबे ने बताया कि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 30 मई तक आंधी, बारिश और मेघ गर्जन को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इस समय होने वाली बारिश से धान की नर्सरी लगाने की तैयारी शुरू होगी, लेकिन मिट्टी में पर्याप्त नमी आने से खेतों में घास तेजी से उगने लगेगी. गरमा सब्जियों के खराब होने की संभावना बढ़ गयी है.
मुख्य बिंदु :
अधिकतम तापमान : 34 °सेंटीग्रेट न्यूनतम तापमान : 26 °सेंटीग्रेट मौसम : दोपहर में लू चलेगी हवा : 13 किमी/घंटा आर्द्रता : 16% से 22%
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अमित कुमार सिंह
अमित कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सोनवर्षा राज (सहरसा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










