Bihar News: औरंगाबाद के श्री सीमेंट प्लांट में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां

Updated at : 24 Oct 2021 9:03 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: औरंगाबाद के श्री सीमेंट प्लांट में  लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां

औरंगाबाद में अहले सुबह सीमेंट कंपनी में आग लगने से हड़कंप मच गया. आग बुझाने के लिए कई दमकल गाड़ियों को बुलाया गया.

विज्ञापन

बिहार में अगलगी की एक एक बड़ी घटना घटी है. औरंगाबाद शहर से सटे बिहार सीमेंट प्लांट में आग लग गई. जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आग लगने की घटना आज रविवार सुबह की है.

औरंगाबाद शहर से सटे बिहार सीमेंट प्लांट के पीछे वाली गोदाम में अचानक आग लग गई. जिसके बाद प्लांट के साथ-साथ जसोईया व आसपास के इलाके में धुआं आसमान में फैल गया. आनन-फानन में प्रबंधन द्वारा दमकल विभाग को सूचना दी गई. जानकारी के मुताबिक, दमकल की छह से सात गाड़ियों को आग बुझाने में लगाया गया.

Also Read: Bihar Panchayat Chunav Live: पांचवें चरण का मतदान आज, सभी जिलों में वोटिंग शुरू , जानें अपडेट

बताया जा रहा है कि आग के विकराल रूप को देखते हुए औरंगाबाद शहर के साथ-साथ विभिन्न थाना क्षेत्रों से दमकल को बुलाया गया. इस घटना में कंपनी को कितना नुकसान हुआ है यह स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन बताया जा रहा है कि अगलगी की घटना से श्री सीमेंट प्लांट का कार्य प्रभावित हो सकता है. बता दें कि प्लांट के मशीनरी को नुकसान नहीं हुआ है लेकिन बैग का गोदाम जलकर नष्ट हो गया है.

(औरंगाबाद से सुजीत सिंह की रिपोर्ट)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन