इंटरनेट समस्या से तंग आकर यूजर ने एयरटेल से लिया लाजवाब बदला, सोशल मीडिया पर छाया मामला
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 03 Apr 2026 5:53 PM
airtelblack.com controversy / pic : x
Airtel Black सर्विस से परेशान एक ग्राहक ने कंपनी का डोमेन AirtelBlack.com खरीदकर उस पर मजाकिया स्लोगन और नकली CEO लेटर डाल दिये. साइट पर AI फीचर भी जोड़ा गया है, जहां अन्य यूजर्स अपनी शिकायतें शेयर कर सकते हैं. मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और Airtel को माफी मांगनी पड़ी. जानिए पूरा मामला
Airtel की प्रीमियम सर्विस Airtel Black को लेकर एक अनोखा मामला सामने आया है. एक ग्राहक लगभग 30 दिनों तक इंटरनेट की समस्या झेलता रहा, लेकिन बार-बार शिकायत करने के बावजूद कंपनी के सिस्टम में उसकी शिकायत को “Resolved” दिखाया जाता रहा. परेशान होकर इस यूजर ने ऐसा कदम उठाया, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी.
ग्राहक का बदला: खरीदा AirtelBlack.com
रिपोर्ट्स की मानें, तो ग्राहक को पता चला कि Airtel ने AirtelBlack.com डोमेन रजिस्टर नहीं किया है. उसने खुद यह डोमेन खरीद लिया और उस पर Airtel Black की प्रीमियम सर्विस का मजाक उड़ाते हुए कटाक्ष भरे स्लोगन लिखे. जैसे- Premium Services, Premium Neglect. इस वेबसाइट पर कंपनी की कस्टमर सर्विस को लेकर तीखे तंज कसे गए.
नकली CEO लेटर और AI फीचर
वेबसाइट पर एक फर्जी लेटर भी डाला गया, जिसमें CEO के नाम से लिखा था- समस्या को समझना और उसे ठीक करना दो अलग-अलग विभाग हैं, और समस्या ठीक करने वाली सर्विस अभी लॉन्च नहीं हुई है. इसके अलावा साइट में एक AI सिस्टम भी जोड़ा गया है, जिसके जरिये अन्य यूजर्स अपनी शिकायतें सबूत के साथ शेयर कर सकते हैं. AI इन कहानियों को वेरिफाई करके वेबसाइट पर दिखाता है.
सोशल मीडिया पर वायरल
यह वेबसाइट Instagram, Twitter और Reddit पर तेजी से वायरल हो गई. कई यूजर्स ने इसे शेयर किया और कंपनी की आलोचना की. Airtel को इस मामले में काफी शर्मिंदगी झेलनी पड़ी.
कंपनी का जवाब और वेबसाइट का भविष्य
मामला बढ़ने पर Airtel ने ग्राहक से माफी मांगी और पूरे महीने का बिल रिफंड कर दिया. वेबसाइट बनाने वाले यूजर ने बताया कि यह साइट 19 जून 2026 को अपने आप बंद हो जाएगी, क्योंकि इसे उसी तरह प्रोग्राम किया गया है.
यह भी पढ़ें: 10-20% तक महंगा हो सकता है मोबाइल रिचार्ज, जून से पहले प्लान लॉक कर लें, वजह भी जानिए
यह भी पढ़ें: Jio, Airtel और Vi के बेस्ट IPL-रेडी पैक्स, मिलेगा एक-एक बॉल का अपडेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










