नोखा ने शेरघाटी को 2-1 से हराकर फाइनल में बनायी जगह

Published by : SUJIT KUMAR Updated At : 22 Mar 2026 7:33 PM

विज्ञापन

रफीगंज में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा दिन

विज्ञापन

रफीगंज में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा दिन प्रतिनिधि, रफीगंज. शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव की शहादत दिवस पर प्रभात क्लब, करमा-करमी-तिवारी बिगहा के बैनर तले आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन रविवार को चरवाहा विद्यालय खेल मैदान में नोखा और शेरघाटी के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया. इस कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई. मैच का टॉस शेरघाटी की टीम ने जीता. मुकाबले में रेफरी की भूमिका महेंद्र यादव ने निभायी, जबकि कमेंट्री संजय श्याम ने किया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रामचंद्र सिंह व संचालन संजय श्याम ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राजद के प्रदेश महासचिव कालेश्वर प्रसाद यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल के महत्व पर प्रकाश डाला. इधर, मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, लेकिन मध्यांतर तक कोई गोल नहीं हो सका. दूसरे हाफ में नोखा ने पहला गोल कर 1-0 की बढ़त बनायी. हालांकि, शेरघाटी ने जल्द ही बराबरी का गोल दागकर मैच को 1-1 पर ला खड़ा किया. इसके बाद नोखा ने एक और गोल कर 2-1 से बढ़त हासिल कर ली, जो अंत तक कायम रही. इस जीत के साथ नोखा की टीम ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. आयोजकों के अनुसार, 23 मार्च को शहीद दिवस के अवसर पर फाइनल मुकाबला नवादा और नोखा के बीच खेला जायेगा. मौके पर राजद नेता अरविंद यादव, शहजादा शाही, पैक्स अध्यक्ष बसंत यादव, पूर्व मुखिया रंजीत यादव, कारू प्रसाद, डीके यादव, अविनाश कुमार बिट्टू, पिंटू यादव, बबलू यादव, रणजीत यादव, राजनंदन यादव, राजकुमार यादव, राजा राम यादव आदि मौजूद रहे.

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन