1.02 लाख रुपये में नई Suzuki Burgman Street लॉन्च, अब TFT डिस्प्ले और कीलेस टेक के साथ

Published by : Ankit Anand Updated At : 02 Apr 2026 11:07 PM

विज्ञापन

Suzuki Burgman Street (Photo: Global Suzuki)

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने अपनी पसंदीदा 125cc स्कूटर लाइनअप में अब नया ट्विस्ट देते हुए Suzuki Burgman Street का दूसरा जेनरेशन लॉन्च हो चुका है. नया वर्जन न सिर्फ डिजाइन में और भी स्टाइलिश दिखता है, बल्कि इसमें कम्फर्ट, फीचर्स और परफॉर्मेंस भी बेहतर कर दी गई है.

विज्ञापन

Suzuki ने इंडिया में नया Burgman Street लॉन्च कर दिया है. इसके Ride Connect वेरिएंट की कीमत ₹1.02 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) और TFT वेरिएंट की कीमत ₹1.13 लाख रखी गई है. लेकिन असली बात ये नहीं है कि इसमें नया इंजन या प्लेटफॉर्म आया है. Suzuki ने जो किया है, वो है इस पॉपुलर स्कूटर को और भी बेहतर बनाना. मतलब, ज्यादा फीचर्स, बेहतर कम्फर्ट और और भी ज्यादा कंवीनियंस अब आपको मिलेगा. आइए अब देखते हैं इस स्कूटर में क्या खास देखने को मिलता है.

डिजाइन और परफॉरमेंस  

Suzuki Burgman Street अब भी वही भरोसेमंद 124cc का एयर-कूल्ड इंजन इस्तेमाल करता है, जो 8.31 hp की पावर और 10.2 Nm का टॉर्क देता है. Suzuki का SEP प्लेटफॉर्म रोजमर्रा की राइडिंग में स्मूद और एफिशिएंट परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है. लेकिन असली बदलाव है राइडिंग के फील में. हल्का फ्रेम, ट्यून किए गए सस्पेंशन और लंबा व्हीलबेस शहरी सड़क पर बेहतर स्टेबिलिटी और हैंडलिंग देने के लिए डिजाइन किए गए हैं. लुक की बात करें तो इसमें थोड़े अपडेट्स किए गए हैं. LED लाइटिंग, स्मोक्ड विंडस्क्रीन और कुल मिलाकर एक प्रीमियम फिनिश इसे और खास बनाती है.

Burgman Street के फीचर्स 

इस अपडेट के साथ Burgman ने स्मार्ट फीचर्स पर पूरा ध्यान दिया है. अब इसमें बड़ा 24.6-लीटर का अंडरसीट स्टोरेज मिलता है, साथ ही फ्रंट में स्टोरेज पॉकेट, डुअल यूटिलिटी हुक और USB चार्जिंग पोर्ट भी हैं. फ्यूलिंग को अब आसान बनाने के लिए टेल-माउंटेड फ्यूल लिड भी जोड़ा गया है. सबसे खास बात है Ride Connect TFT Edition, जिसमें 4.2-इंच का कलर TFT डिस्प्ले और कीलेस सिस्टम है. ये फीचर्स Burgman को 125cc सेगमेंट में एक प्रीमियम स्कूटर की तरह और आगे ले जाते हैं. साइड-स्टैंड इंटरलॉक, कम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम और वॉटरप्रूफ स्विच जैसे फीचर्स अभी भी मौजूद हैं.

यह भी पढ़े: प्रीमियम फीचर्स के साथ आ रही VinFast MPV 7, बुकिंग शुरू

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola